फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लसिथ मलिंगा ने किया संन्यास का एलान, मुंबई इंडियंस ने नहीं किया था रिटेन

Wed, 20 Jan 2021 09:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Srilanka pacer Lasith Malinga  announced retirement from franchise cricket, earlier released by Mumbai indians
लसिथ मलिंगा - फोटो : पीटीआई

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने फ्रैंचाइजी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक महीने पहले ही मुंबई इंडियंस के प्रबंधन को सूचित करते हुए खुद को अगले सीजन के लिए अनुपलब्ध बताया था। इसके बाद उन्हें बुधवार को मुंबई इंडियंस की टीम द्वारा आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज करने का फैसला किया गया। मुंबई ने ट्वीट कर बताया था कि वह मलिंगा के फैसले का सम्मान करते हए उन्हें रिलीज करती है।  

Srilanka pacer Lasith Malinga  announced retirement from franchise cricket, earlier released by Mumbai indians
मलिंगा - फोटो : social media

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने एक बयान जारी कर बताया कि मलिंगा पिछले 12 वर्षों से टीम का मुख्य हिस्सा रहे हैं। मैं चाह रहा था कि वो अगले पांच साल तक हमारी गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा रहते, बावजूद इसके हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। अंबानी ने कहा कि मलिंगा एमआई के दिग्गज हैं और वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। हम भविष्य में कोशिश करेंगे कि उनके अनुभवों का किसी और तरीके से लाभ लिया जाए।
 

Srilanka pacer Lasith Malinga  announced retirement from franchise cricket, earlier released by Mumbai indians
मलिंगा आईपीएल - फोटो : social media

उधर मलिंगा ने अपने संन्यास के फैसले पर कहा, 'अपने परिवार के साथ चर्चा करने के बाद मुझे लगा कि फ्रैंचाइजी क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय हैं।' उन्होंने कहा कि महामारी और यात्रा में पाबंदियों की वजह से परिवार को छोड़कर अगले एक साल के लिए फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलना मुश्किल होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Srilanka pacer Lasith Malinga  announced retirement from franchise cricket, earlier released by Mumbai indians
lasith malinga - फोटो : social media

गौरतलब है कि 37 वर्षीय तेज गेंदबाज 2008 से ही मुंबई का हिस्सा रहे हैं। वह कभी भी किसी और टीम का हिस्सा नहीं बने। उनके पांच बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि आईपीएल 2018 के लिए मुंबई ने उन्हें अपनी टीम का गेंदबाजी कोच बनाया थे लेकिन इसके बाद अगले ही सीजन में उन्हें 2019 के लिए टीम में बतौर गेंदबाज शामिल कर लिया गया। वह आईपीएल इतिहास में 122 मैचों में सर्वाधिक 170 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आईपीएल 2011 में उन्होंने 28 विकेट के साथ पर्पल कैप भी हासिल किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed