फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 7 सबसे छोटे मुल्क, कई देशों का तो आपने सुना नहीं होगा नाम

Wed, 20 Jan 2021 09:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 20 Jan 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
7 smallest countries in the world
मोनाको - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में कुल 195 देश हैं। इनमें से कुछ देश ऐसे हैं, जो काफी बड़े हैं, तो वहीं कुछ देश काफी छोटे हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के कुछ ऐसे छोटे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इनमें से तो कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनका शायद ही आपने नाम भी सुना हो। तो आइए जानते हैं इन छोटे मुल्कों के बारे में...

7 smallest countries in the world
सेंट किट्स एंड नेविस - फोटो : सोशल मीडिया

कैरबियन सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है सेंट किट्स और नेविस। दरअसल, ये दो खूबसूरत द्वीप हैं, जिनकी खोज 1498 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी। साल 1983 में आजाद हुए इस देश का कुल क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से सेंट किट्स 168 वर्ग किलोमीटर और नेविस मात्र 93 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की कुल आबादी 50 हजार के आसपास है।

7 smallest countries in the world
लिस्टेंस्टीन - फोटो : सोशल मीडिया

महज 160 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश का नाम है लिचटेन्स्टीन, जो ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के मध्य स्थित है। इस देश की आबादी लगभग 40 हजार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से यह दुनिया का सबसे अमीर देश है। यहां बेरोजगारी दर सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 smallest countries in the world
माल्टा - फोटो : सोशल मीडिया

ये है माल्टा, जो भूमध्य सागर में स्थित सात द्वीपों का एक समूह है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 316 वर्ग किलोमीटर है। इस छोटे से देश की जनसंख्या साढ़े चार लाख के आसपास है। 1964 में आजाद हुए माल्टा पर अलग-अलग दौर में रोमन, फ्रेंच और ब्रिटिश लोगों ने राज किया है। इस देश का एतिहासिक महत्व बहुत है। यही वजह है कि यहां लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
7 smallest countries in the world
सैन मैरिनो - फोटो : Pixabay

लगभग 30 हजार की आबादी वाले इस देश का नाम है सैन मरीनो, जो महज 61 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। चारों तरफ से इटली से घिरा यह देश यूरोप का सबसे प्राचीन गणतंत्र है, जिसकी स्थापना 301 ईस्वी में हुई थी। इस देश की सबसे खास बात ये है कि यहां गाड़ियों की संख्या यहां की आबादी से भी ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed