फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल 2021: नीलामी से पहले स्टीव स्मिथ समेत इन पांच बड़े खिलाड़ियों को किया गया रिलीज

Wed, 20 Jan 2021 09:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 Jan 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Retention Five big players released from their franchise ahead of mini auction
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl

आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन में जाने से पहले बुधवार को सभी फ्रैंचाइजियों ने अपने-अपने दल से कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। टी-20 लीग के 14वें सत्र के लिए टीमों ने कई बड़े नामों को अलग किया तो कईयों को अपने साथ ही रखने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जहां सबसे अधिक 10 खिलाड़ियो को रिलीज किया तो वहीं हैदराबाद की टीम ने सिर्फ पांच खिलाड़ियों को ही छोड़ा। 



सभी आठ टीमों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियो में पांच ऐसे नाम भी रहे जिन्होंने सभी को चौंकाया। इसमें दो खिलाड़ी तो ऐसे हैं जिनको टीमों ने 10 करोड़ से अधिक में अपने साथ जोड़ा था। ऐसे में आइए जानते हैं उन सभी स्टार खिलाड़ियों के बारे में।

IPL 2021 Retention Five big players released from their franchise ahead of mini auction
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

स्टीव स्मिथ:
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 14वें सत्र की नीलामी से पहले बड़ा फैसला किया। उन्होंने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज करने की जानकारी दी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को राजस्थान की टीम ने 12.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन पिछला सीजन स्मिथ का कुछ खास नहीं रहा और कुछ मैचों की छोड़कर वह अधिकतर में संघर्ष करते नजर आए। स्मिथ ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 26 की औसत से औसत से 311 रन बनाए। 

IPL 2021 Retention Five big players released from their franchise ahead of mini auction
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लेन मैक्सवेल:
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस बार नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है। पंजाब की टीम ने पिछली नीलामी में उन्हें 10.75 करोड़ की बड़ी राशि के साथ खरीदा था। हालांकि यूएई में खेले गए 13वें सीजन में मैक्सवेल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्होंने 13 मैचों में 15 की औसत से महज 108 रन बनाए और तीन विकेट लिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Retention Five big players released from their franchise ahead of mini auction
केदार जाधव

केदार जाधव:
चेन्नई सुपर किंग्स ने 35 वर्षीय ऑलराउंडर केदार जाधव को नए सत्र की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। चेन्नई की टीम ने 2018 की नीलामी में जाधव को 7.8 करोड़ की बड़ी राशि के साथ अपने साथ जोड़ा था। हालांकि जाधव का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। वो पूरे सीजन संघर्ष करते नजर आए थे। केदार ने आठ मैचों में महज 62 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IPL 2021 Retention Five big players released from their franchise ahead of mini auction
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

लसिथ मलिंगा:
आईपीएल में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा को मुंबई की टीम ने रिलीज करने का फैसला किया। 37 वर्षीय मलिंगा नौ सीजन तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे। उन्हें टीम ने पिछली नीलामी में दो करोड़ की रकम के साथ अपने साथ जोड़ा था। हालांकि पिछले सीजन में उन्होंने कोरोना महामारी की वजह से यूएई जाने से मना कर दिया था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed