{"_id":"5f5f4e82a153c72dfa78daff","slug":"strength-and-weakness-of-mumbai-indians-in-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mumbai Indians को रहना होगा सावधान, IPL 2020 में इस कमजोरी पर देना होगा ध्यान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mumbai Indians को रहना होगा सावधान, IPL 2020 में इस कमजोरी पर देना होगा ध्यान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
मुंबई इंडियंस
- फोटो : social media
Link Copied
बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को दमदार टीम बनाती है, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है। टीम अबुधाबी की धीमी पिचों पर अपने ज्यादतर (आठ) मैच खेलेगी और इन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठान उसकी सफलता के लिए जरूरी होगा।
Trending Videos
2 of 8
- फोटो : ट्विटर
कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक की ठोस सलामी जोड़ी के लिए बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस की ताकत होगी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन भी जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प होगें। पिछली बार की विजेता टीम 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।
ट बोल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
पोलार्ड
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे। दूसरे टीमों की तुलना में यहां मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी होगा क्योंकि ये सभी बड़े शॉट खेलने में माहिर है। उनकी मुख्य समस्या सही गेंदबाजी संयोजन बनाने में होगी, खासकर स्पिन विभाग में।
4 of 8
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : Social media
तेज गेंदबाजी की बात करें तो मलिंगा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गए हैं, उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पर दबाव अधिक होगा। पिछले सत्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लेने वाले बुमराह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे है। विदेशी तेज गेंदबाजों में मिशेल मैक्लेनाघन और ट्रेंट बोल्ट बाएं हाथ से गेंदबाजी का विकल्प देते है जबकि नाथन कुल्टर नील गेंदबाजी हरफनमौला होंगे।
विज्ञापन
5 of 8
ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन के टीम में आने से विकल्प बढ़ा है। टीम में चयन को लेकर इन सबके बीच कड़ा मुकाबला होगा। खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में एक इस टीम को हालांकि अच्छे स्पिनरों की कमी महसूस हो सकती है। उनके पास कुणाल हैं, जो कामचलाऊ विकल्प की तरह है। टीम को पिछले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राहुल चाहर से उम्मीदें होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।