फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina says Virat Kohli Rohit Sharma form will be key to Indias success in upcoming Champions Trophy

Champions Trophy: सुरेश रैना की नजर में इन दो खिलाड़ियों का फॉर्म होगा अहम, शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई

Tue, 04 Feb 2025 07:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 04 Feb 2025 07:31 PM IST
सार

रोहित और कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी, लेकिन वहां भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिरकत करेंगे। भारत की कोशिश चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल करने की होगी।

विज्ञापन
Suresh Raina says Virat Kohli Rohit Sharma form will be key to Indias success in upcoming Champions Trophy
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों का बल्ला खामोश रहा था। इसके बाद रोहित और विराट ने फॉर्म में सुधार के लिए रणजी ट्रॉफी में वापसी की लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना को उम्मीद है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों दिग्गज फॉर्म में वापसी करने में कामयाब होंगे और भारत की सफलता में अहम योगदान देंगे।
विज्ञापन

रणजी में वापसी पर फ्लॉप रहे थे कोहली-रोहित 
रोहित और कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी, लेकिन वहां भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिरकत करेंगे। भारत की कोशिश चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना ने जताया रोहित और विराट पर भरोसा
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगी और नौ मार्च तक चलेगी। भारत हाइब्रिड मॉडल समझौते के अनुसार अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। सुरेश रैना ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा- रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 2023 में वनडे विश्व कप के बाद काफी सुधरा है। तब से उन्होंने 119-120 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जिससे वह भारत के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं।

उन्होंने आगे कहा, रोहित और विराट के लिए मैं कहूंगा कि जब आपके पास पिछले अच्छे प्रदर्शनों का मजबूत रिकॉर्ड होता है तो यह आपको बहुत आत्मविश्वास देता है। वे एक-दूसरे का अच्छा साथ देते हैं और दोनों में बड़ी पारियां खेलने का कौशल है। अगर वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अभियान को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन

टीम संयोजन पर क्या बोले रैना
टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। भारत आईसीसी के इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। स्पिन विभाग और टीम संयोजन के बारे में रैना ने कहा, मुझे लगता है कि (रवींद्र) जडेजा निश्चित रूप से खेलेंगे क्योंकि वनडे में वह काफी प्रभावी हैं। कुलदीप (यादव) ने चोट के बाद से कोई मैच नहीं खेला है लेकिन हमारे पास अक्षर पटेल भी है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा, दुबई की पिचों पर तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिलेगा लेकिन स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभाएंगे इसलिए कुलदीप, अक्षर और जडेजा को शीर्ष फॉर्म में होना चाहिए। रोहित द्वारा चुना गया टीम संयोजन महत्वपूर्ण होगा।

सीमित ओवर टूर्नामेंट में अच्छा रहा है भारत का प्रदर्शन
भारत का 50 ओवर के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी और फिर उसने पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारत की नजरें 12 महीने के अंदर दो आईसीसी खिताब जीतने पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed