फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav became fastest Indian to score 4000 runs in IPL history faster than Virat Kohli, Rohit Sharma

MI vs LSG: आईपीएल में सबसे तेजी से 4000 रन पूरे करने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार यादव, कोहली-रोहित पीछे छूटे

Sun, 27 Apr 2025 06:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Apr 2025 06:02 PM IST
सार

सूर्यकुमार ओवरऑल तीसरे स्थान पर हैं जिसने सबसे तेजी से आईपीएल में 4000 रन पूरे किए हैं। उनसे आगे इस मामले में क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स हैं। गेल ने 2653 गेंद और डिविलियर्स ने 2658 गेंदों पर आईपीएल में 4000 रन पूरे किए थे।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav became fastest Indian to score 4000 runs in IPL history faster than Virat Kohli, Rohit Sharma
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सूर्यकुमार आईपीएल इतिहास में सबसे तेजी से 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि महज 2714 गेंदों पर हासिल की। सूर्यकुमार इस आईपीएल सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार अच्छी पारियां खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

ओवरऑल तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार
सूर्यकुमार ओवरऑल तीसरे स्थान पर हैं जिसने सबसे तेजी से आईपीएल में 4000 रन पूरे किए हैं। उनसे आगे इस मामले में क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स हैं। गेल ने 2653 गेंद और डिविलियर्स ने 2658 गेंदों पर आईपीएल में 4000 रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार आ गए हैं, जबकि चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर और पांचवें पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने क्रमशः 2809 और 2881 गेंदों पर यह उपलब्धि अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले 4000 रन पूरे करने से 33 रन दूर थे और उन्होंने 13वें ओवर में आवेश खान की गेंद पर बाउंड्री लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। सूर्यकुमार अपने करियर का 160वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 146 से अधिक का है। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट आईपीएल में 4000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है। ओवरऑल डिविलियर्स और गेल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका स्ट्राइक सूर्यकुमार से ज्यादा है। 

ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS: 'अधिक परिपक्वता दिखा रहे हैं', पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह से प्रभावित हुए सुनील जोशी
विज्ञापन

मुंबई के लिए पूरे किए 3000 रन
सूर्यकुमार ने इसके साथ ही एक और खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार अब उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने इसके साथ ही आईपीएल में 150 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।

सूर्यकुमार इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह पिछले सीजन मुंबई के लिए आईपीएल में एक से अधिक शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे बल्लेबाज बने थे। सूर्यकुमार उन चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं जिन्होंने मुंबई के लिए एक आईपीएल सीजन में 600 या इससे अधिक रन बनाए हैं। सूर्यकुमार मुंबई से 2012 में जुड़े थे और फिर 2014 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले। मुंबई ने सूर्यकुमार को 2018 में दोबारा टीम से जोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed