सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC 2026: Faf du Plessis supports Mike Hassan, says this about Babar Azam

T20 WC 2026: फाफ डुप्लेसिस ने किया माइक हसन का समर्थन, बाबर आजम के लिए कही यह बात; पाकिस्तान को नहीं आएगी रास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Feb 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व में टी20 में पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले बाबर विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। विश्व कप में महज 22 की औसत से बाबर ने 66 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट और फॉर्म को लेकर वह आलोचना का शिकार हो रहे हैं।

T20 WC 2026: Faf du Plessis supports Mike Hassan, says this about Babar Azam
बाबर आजम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि बाबर आजम स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे रह गए हैं। अपने इस बयान से कहीं न कहीं उन्होंने पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हसन के बयान का समर्थन किया है। माइक हसन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कुछ दिन पहले कहा था, 'हमने टी20 विश्व कप में बाबर आजम को शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दाएं हाथ के इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट मॉडर्न पावरप्ले गेम की जरूरतों के हिसाब से नहीं है।'
Trending Videos


बल्ले से संघर्ष कर रहे बाबर
पूर्व में टी20 में पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले बाबर विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। विश्व कप में महज 22 की औसत से बाबर ने 66 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट और फॉर्म को लेकर वह आलोचना का शिकार हो रहे हैं। डुप्लेसिस ने ईएसपीएनक्रिकइंफों से बात करते हुए कहा, 'बाबर को हम बहुत लंबे समय से दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक के रूप में जानते हैं। मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट का खेल इतनी तेजी से आगे बढ़ा है और स्ट्राइक रेट की ओर बढ़ा है कि वह स्ट्राइक रेट के मामले में थोड़ा पीछे रह गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्राइक रेट पर बोले डुप्लेसिस
डुप्लेसिस ने कहा, 'बाबर का स्ट्राइक रेट 120 के करीब है, जबकि पिछले कुछ वर्षों में निश्चित रूप से पावर प्ले में खेल बहुत आगे बढ़ गया है। अब आपको पहले छह ओवरों में 160-190 या 200 के स्ट्राइक रेट से खेलना होगा।' दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने कहा कि बाबर टीम में जगह के हकदार हैं। वह स्पिन होती पिचों पर अच्छा कर सकते हैं। वह स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से बाबर को स्पिनरों के खिलाफ भी संघर्ष करते हुए देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed