सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 All Teams Squad Players List India Pakistan Australia South Africa England Scotland

T20 World Cup: टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू, सूर्यकुमार रच पाएंगे कीर्तिमान? देखें सभी 20 टीमों का स्क्वाड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

T20 World Cup 2026 Squads All Team: टी20 विश्व कप की तैयारियां पूरी हो गई हैं और सभी 20 टीमें इसमें हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। आइए देखते हैं सभी टीमों का स्क्वाड...

T20 World Cup 2026 All Teams Squad Players List India Pakistan Australia South Africa England Scotland
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है और अब इस वैश्विक टूर्नामेंट को शुरू होने में पांच दिन का समय शेष रह गया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। सभी 20 टीमों ने अपने स्क्वाड घोषित कर दिए हैं और प्रत्येक टीम टी20 विश्व कप में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। 
Trending Videos

20 टीमें ले रहीं हिस्सा
पिछले बार की तरह इस बार भी टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है जिसमें प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें शामिल हैं। ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ चरण होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें इस चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर आठ चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा जिसमें प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी। इनमें से दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी जिसके बाद दो टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इस बार जो टीमें इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलेंगी उनमें भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका, स्कॉटलैंड (बांग्लादेश की जगह), इटली, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2026 All Teams Squad Players List India Pakistan Australia South Africa England Scotland
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
आठ स्थलों पर होंगे विश्व कप के मैच
टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत में कुल पांच स्थानों पर मैच खेलें जाएंगे, जबकि श्रीलंका के तीन स्थलों पर इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद इस टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, कोलंबो का आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब में मैच होंगे, जबकि कैंडी का पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम भी मैच की मेजबानी करेगा। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को भारी पड़ेगा बहिष्कार: नॉकआउट में भारत से हुआ सामना तो क्या करेगा PAK? फैसले का पड़ सकता है ये असर

सूर्यकुमार के पास उपलब्धि हासिल करने का मौका
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास टी20 विश्व कप के दौरान उपलब्धि हासिल करने का मौका रहेगा। अगर भारतीय टीम खिताब जीतने में सफल रही तो सूर्यकुमार भारत के चौथे कप्तान होंगे जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीती है। भारत के लिए अब तक कपिल देव (1983 वनडे विश्व कप), महेंद्र सिंह धोनी (2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) और रोहित शर्मा (2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी) ने ही भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी खिताब दिलाए हैं।

आइए देखतें है सभी 20 टीमों का पूरा स्क्वाड...

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह। 

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, श्यान जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे.जे स्मिथ, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो। 
ट्रेवलिंग रिजर्व: अलेक्जेंडर वोल्शेंक।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, शाकिब जुल्फिकार।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा। 

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क एडायर, रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकान टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफियां महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, आमिर कलीम।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पोवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जाएन अली, अली हसन, क्रिसन जॉर्ज कलुगामागे, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे.जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका।

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम।

स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जानुल्लाह एहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील। 
ट्रेवलिंग रिजर्व: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस। 

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करैम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चापमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजल हक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक रहीमी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान। 
रिजर्व: एएम गजनफर, एजाज अहमद अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी।

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलोन हेइलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा। 

यूएई: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह। 

श्रीलंका: अब तक फाइनल टीम घोषित नहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed