सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 Super 8 India Playing 11 Sanju Samson Chance Scenario

T20 World Cup: क्या सैमसन की प्लेइंग-11 में होने वाली है वापसी? इन तीन बल्लेबाजों में से किसका कटेगा पत्ता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Feb 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब हर हाल में शेष दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए यह जरूरी है कि टीम की कमियों में सुधार किया जाए। संजू सैमसन प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे या नहीं, ये तो समय ही बताएगा, लेकिन अगर सैमसन एकादश में आते भी हैं तो किसकी जगह आएंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

T20 World Cup 2026 Super 8 India Playing 11 Sanju Samson Chance Scenario
संजू सैमसन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को मिली हार के बाद टीम में बदलाव की मांग जोरों पर उठी है। भारत का टी20 विश्व कप में चला रहा जीत का सिलसिला अब टूट गया है। भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे स्टार बल्लेबाजों का नहीं चल पाना है। ग्रुप स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को इस हार ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या अब कड़े फैसले लेने का समय आ गया है?
Trending Videos

सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के रास्ते मुश्किल हो गए हैं। सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दो मुकाबले किसी भी कीमत पर बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके लिए टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है। संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। लेकिन सवाल तो यही है कि सैमसन को किसकी जगह टीम को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रबंधन लेगा कड़े फैसले?
मौजूदा प्लेइंग इलेवन के तीन बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह खराब फॉर्म में चल रहे हैं। विश्व कप में लगातार मौका मिलने के बाद भी इन बल्लेबाजों के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई है इसलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच में इन तीनों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है और संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। संजू के आने से प्लेइंग इलेवन में एक दाएं हाथ का बल्लेबाज हो जाएगा। यह टीम के संतुलन के लिए भी जरूरी है। 

अभिषेक, तिलक और रिंकू का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए थे। तिलक लगातार पांच पारियों में 25, 25, 25, 31 और 1 रन बना सके हैं। वहीं, रिंकू सिंह का बल्ला भी फ्लॉप रहा है। रिंकू पिछली 5 पारियों में 6, 1, 11, 6, और 0 का स्कोर कर सके हैं। इन तीनों में किसी एक की जगह संजू की टीम में एंट्री हो सकती है। संभवत: उन्हें अभिषेक की जगह टीम में मौका दिया जाए। संजू पारी की शुरुआत के साथ ही मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। सैमसन ने ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ खेले एकमात्र मैच में आठ गेंदों पर 22 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed