{"_id":"5cc52ad8bdec2207382f8f2b","slug":"team-india-captain-virat-kohli-won-t-be-able-to-vote-in-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो वोट नहीं डाल पाएंगे विराट कोहली! खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी अपील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो वोट नहीं डाल पाएंगे विराट कोहली! खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी अपील
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विराट-अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से बढ़चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लेने का आग्रह किया था। ट्वीट कर विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील भी की थी, इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और यूथ आइकन विराट कोहली का नाम भी शामिल था। मगर अब ऐसा लग रहा है कि दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने के बजाय खुद विराट भी वोट नहीं डाल पाएंगे।
2 of 6
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मूल रूप से दिल्ली के निवासी विराट अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई से मतदान करना चाहते थे। लिहाजा उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए वोट देने के लिए आवेदन किया। नियमानुसार वोटिंग सूची में जिन मतदाताओं का वोटिंग कार्ड या नाम नहीं था, उनके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च थी। मगर कोहली ने आवेदन करने में काफी देर लगा दी। 7 अप्रैल को उन्होंने सारी औपचारिकताएं निभाई।
3 of 6
नरेंद्र मोदी और विराट कोहली
चुनाव आयोग कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया कि, 'विराट मुंबई में अपने निवास वर्ली से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहते थे। आवेदन प्राप्त हो गया है। वह वर्तमान लोकसभा चुनावों के लिए मतदान नहीं कर पाएंगे क्योंकि बहुत देर हो चुकी है, इसलिए हमारे पास उनका आवेदन होल्ड पर रखा है। अगले चुनाव के लिए उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आईपीएल
- फोटो : TWITTER
यहां यह बताना बेहद जरूरी हो जाता है कि मुंबई में मतदान कल यानी 29 अप्रैल को है तो दिल्ली में 12 मई को वोटिंग होनी है। हैदराबाद में खेला जाने वाले IPL 2019 का फाइनल भी इसी दिन होगा। अगर विराट की टीम खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंचती है तो कप्तान कोहली दिल्ली से भी मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली अनुष्का शर्मा और पीएम मोदी
याद दिला दें कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए थे। उन्होंने फिल्मी सितारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों से निवेदन किया है कि वो लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जागरुक करें।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।