फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 रन बनाते ही मोहाली में मनी थी दिवाली, 11 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने रचा था इतिहास

Thu, 17 Oct 2019 05:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Oct 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
This day in 2008: When sachin tendulkar became leading Test run-scorer to surpass brain lara
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 11 साल पहले आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा था।


 

This day in 2008: When sachin tendulkar became leading Test run-scorer to surpass brain lara
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Cricket 360

17 अक्तूबर 2008 को सचिन ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में 14वां रन लेते ही वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया था। इसके बाद मोहाली में जश्न का माहौल हो गया था। दिन में ही जमकर आतिशबाजी होने लगी थी, मानो दिवाली हो।

This day in 2008: When sachin tendulkar became leading Test run-scorer to surpass brain lara

दरअसल, उस मुकाबले में सचिन ने पीटर सैडल की गेंद पर एक रन लेते हुए यह बड़ा कमाल किया था। सचिन यह कीर्तिमान 152 टेस्ट के 247 पारियों में 54.03 की औसत से हासिल किया था। वहीं, ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 11953 (131 टेस्ट) रन बनाए थे और साल 2006 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This day in 2008: When sachin tendulkar became leading Test run-scorer to surpass brain lara
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricWizz

1989 में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक और 68 अर्धशतकों की मदद से 15,921 रन बनाए हैं। सचिन ने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी टेस्ट खेला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed