भारत में इस समय 100cc, 110cc और 125cc इंजन वाली बाइक्स काफी देखने को मिल रही हैं । लेकिन इन तीनों सेगमेंट में सबसे अधिक 110cc इंजन वाली बाइक्स को पसंद किया जा रहा है। क्योंकि यह एक ऐसा सेगमेंट है जिसमें माइलेज 100cc वाली मिलती है और पावर 125cc बाइक वाली मिलती है। तो अगर आप भी 110cc इंजन वाली बाइक की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए कुछ खास बाइक्स लेकर आये हैं...
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 110cc इंजन वाली बाइक्स, माइलेज के साथ पावर का वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Best 110cc engine bikes in India
TVS Victor
कीमत: 54,000 रुपये से शुरू
माइलेज: 72 Kmpl
TVS की Victor अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइक है। इसका डिजाइन स्पोर्टी और अच्छा नजर आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 3 वाल्व, 110cc का इंजन लगा है जो 9.6 PS पावर और 9.4Nm टॉर्क देता है। इसमें 4 स्पीड गर दिए हैं । और बाइक का वजन 113 किलोग्राम है। अगर आप रोजाना 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी तय करते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है। इसकी सीट सॉफ्ट है इसलिए इस पर बैठकर आप आराम से बैठ सकते हैं बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक लगा है यह बाइक CBS तकनीक से लैस है।
Best 110cc engine bikes in India
Bajaj Discover 110
कीमत: 53,811रुपये
माइलेज: 69 Kmpl
बजाज की डिस्कवर एक लम्बे समय बाजार में है। डिस्कवर सीरिज में कंपनी ने कई बाद बदलाव किये हैं। यह लुक्स के मामले में स्पोर्टी है। इसमें 115cc का इंजन लगा है जो 8.6PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क मिलता है। इसकें 4 स्पीड गियर लगे हैं। इसकी माइलेज 82.4 Kmpl (ARAI) है। रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छी बाइक है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्रम ब्रेक की ही सुविधा मिलेगी, आप चाहें तो अलग से डिस्क ब्रेक लगवा सकते हैं ।
Best 110cc engine bikes in India
Honda Livo
कीमत: 57,000 रुपये से शुरू
माइलेज: 72 Kmpl
Honda की Livo एक स्टाइलिश बाइक है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 57,000 रुपये से शुरू होती है। Honda Livo में 109.19 सीसी एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 8.31 bhp का मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.09 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। Honda Livo के फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक या 240mm का डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें CBS फीचर दिया गया है।
Best 110cc engine bikes in India
Yamaha Saluto RX
कीमत: 52,680 रुपये
माइलेज: 82 Kmpl
यामाहा की Saluto RX एक एंट्री लेवल बाइक है। इसमें 110cc का इंजन लगा है जो 7.5PS की पावर और 8.5Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह इंजन 4 स्पीड गियर से लैस है। जिसका वजन सिर्फ 99kg है। बाइक की कीमत 53 हजार रुपये से शुरू होती है। रोजाना इस्तेमाल के लिए यह काफी उपयोगी बाइक साबित होगी। इसके आगे-पीछे टायर्स में सिर्फ ड्रम ब्रेक की ही सुविधा मिलेगी। इसके दोनों टायर्स 17 इंच के हैं।