{"_id":"5decdc618ebc3e1ba6206110","slug":"three-per-cent-of-400-million-dollar-is-all-right-shane-warne-claims-he-is-in-for-huge-ipl-windfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: शेन वॉर्न को राजस्थान की कप्तानी के बदले मिला था बड़ा इनाम, रातोंरात कमाए करोड़ों रुपये","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: शेन वॉर्न को राजस्थान की कप्तानी के बदले मिला था बड़ा इनाम, रातोंरात कमाए करोड़ों रुपये
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 09 Dec 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shane warne
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट को दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले टूर्नामेंट आईपीएल का इतिहास सुनहरा और अबतक सफल रहा है। आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट में नए खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनएं लेकर आया। युवा खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर वर्तमान कप्तान विराट कोहली महंगे खिलाड़ियों की सूची में शुमार में हैं, लेकिन आईपीएल में विराट, धोनी से भी ज्यादा कमाई राजस्थान रॉयल्स के कोच शेन वॉर्न ने की है।
2 of 5
शेन वॉर्न
- फोटो : Cricket Country
शेन वॉर्न ने आईपीएल से 45 करोड़ रुपये कमाए और आने वाले समय में यह 85 करोड़ के करीब हो जाएगी। खुद वॉर्न ने इसका खुलासा किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने 2008 में आईपीएल में किए गए अपने निवेश के बारे में खुलासा किया है और उनका यह निवेश भविष्य में शायद उन पर नोटों की और बारिश करा सकता है।
3 of 5
शेन वॉर्न
दिग्गज स्पिनर ने साल 2006 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। डेली मेल की खबर के मुताबिक आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने उनको अपना फैसला वापस लेने के लिए बड़ी कीमत चुकाई थी। उन्होंने वॉर्न को टीम के लिए संन्यास से वापस मैदान पर आने के लिए कहा था और फिर शेन वॉर्न की वापसी ने राजस्थान को पहला आईपीएल विजेता बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shane warne
लगभग एक दशक के बाद वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल के पहले सीजन के लिए की गई डील का खुलासा किया है। डील के अनुसार फ्रेंचाइजी ने उन्हें संन्यास से वापस आने और टीम को अपने अनुसार चलाने के लिए कहा था। इसके लिए वॉर्न को राजस्थान ने न सिर्फ पांच करोड़ रुपये दिए, बल्कि ओनरशिप में खेलने के लिए हर साल 0.75 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी देती थी। आईपीएल की टीम में मिली हिस्सेदारी आज वॉर्न का सबसे बड़ा निवेश साबित हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
shane warne
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का पहला खिताब जीता था। 11 साल के बाद इस टीम की कीमत करीब 200 मिलियन डॉलर हो गई है। इसके अलावा शेन वॉर्न का मानना है कि अगले दो साल में राजस्थान रॉयल्स की वेल्यू दोगूनी हो जाएगी। इस लिहाज से उन्होंने कहा कि 400 मिलियन डॉलर का तीन प्रतिशत सही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।