फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कुएं से हर वक्त आती रहती है एक रहस्यमय रोशनी, आज तक नहीं सुलझ पाई ये पहेली

Sun, 08 Dec 2019 06:48 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Every time a mysterious light comes from this well This puzzle is not solved till now
Wishing well - फोटो : social media

दुनिया में ऐसी कई रहस्यमय जगहें मौजूद हैं, जो आज भी लोगों के लिए एक रहस्य ही बनी हुई हैं। ऐसी ही एक जगह पुर्तगाल के सिन्तारा में है। यहां एक ऐसा रहस्यमय कुआं है, जिसके अंदर से हमेशा एक अजीब सी रोशनी आती रहती है। वैज्ञानिक भी आज तक ये पता नहीं कर पाए हैं कि आखिर ये रोशनी कहां से आती है?

Every time a mysterious light comes from this well This puzzle is not solved till now
Wishing well - फोटो : social media

इस कुएं को लोग 'विशिंग वेल' भी कहते हैं। कहा जाता है कि यह कुआं लोगों की हर इच्छा को पूरी करता है। यही वजह है कि लोग इस कुएं में सिक्के डालकर अपनी मनोकामना मांगते हैं और उन्हें ये दृढ़ विश्वास होता है कि उनकी इच्छा जरूर पूरी होगी। 

Every time a mysterious light comes from this well This puzzle is not solved till now
Wishing well - फोटो : Pinterest

वैसे आमतौर पर किसी भी कुएं का प्रयोग पानी को संरक्षित करने के लिए किया जाता था, लेकिन यह दुनिया का ऐसा अनोखा कुआं है जिसकी स्थापना धार्मिक दीक्षा संस्कारों के लिए की गई थी। हालांकि इसकी स्थापना का प्रमाणित उद्देश्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Every time a mysterious light comes from this well This puzzle is not solved till now
Wishing well - फोटो : social media

इस कुएं का सबसे बड़ा रहस्य यही है कि इसके अंदर एक रोशनी नजर आती है, जो आमतौर पर संभव ही नहीं है, क्योंकि इस कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बड़े-बड़े विद्धानों से लेकर वैज्ञानिक तक इस रहस्य को सुलझाने में अब तक नाकाम साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
Every time a mysterious light comes from this well This puzzle is not solved till now
Wishing well - फोटो : social media

इस कुएं की गहराई किसी चार मंजिला इमारत के बराबर बताई जाती है। कहा जाता है कि इस कुएं में जितना ज्यादा जमीन के अंदर जाने की कोशिश की जाती है, कुआं उतना ही संकरा होता जाता है। यही सारे कारण हैं कि यह कुआं आज तक सभी के लिए एक रहस्य ही बना हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed