फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच में गंदी हरकत के बाद टिम पेन पर जुर्माना, अंपायर को दी थीं भद्दी गालियां

Sun, 10 Jan 2021 07:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Tim Paine fined 15 per cent of his match fees for showing dissent at an umpire decision
टिम पेन - फोटो : social media

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन अंपायर के एक फैसले पर आपा खो बैठे, जिस कारण उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पेन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़े अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।



 

Tim Paine fined 15 per cent of his match fees for showing dissent at an umpire decision
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Social media

इसके अलावा पेन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट भी अंक जोड़ दिया गया है। पेन की पिछले 24 महीनों में यह पहली गलती है। बता दें कि आईसीसी का डिमेरिट अंक एक खिलाड़ी का व्यक्तिगत अनुशासनात्मक रिकॉर्ड है। किसी खिलाड़ी को एक बार डिमेरिट अंक दे दिए जाते हैं तो ये 24 महीने तक रिकॉर्ड में रहते हैं। दरअसल, भारत के खिलाफ मैच के दौरान जब अंपायर ने चेतेश्वर पुजारा को नॉट आउट दिया तो पेन उस फैसले से असहमत नजर आए और अंपायर से बहस करने लगे। इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मैदानी अंपायर पॉल विलसन को अपशब्द कहा।

Tim Paine fined 15 per cent of his match fees for showing dissent at an umpire decision
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : screenshot from video by twitter

पारी के 56वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नाथन लियोन की गेंद पर शॉर्ट लेग पर कैच की अपील की। लियोन का मानना था कि गेंद पुजारा के बल्ले से लगकर फील्डर के पास गई है। मगर मैदानी अंपायर ने इसे इसे नॉट आउट करार दिया। इस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने डीआरएस लेने का फैसला किया। मगर फैसला भारत के पक्ष में आया, इस पर कंगारू कप्तान निराश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tim Paine fined 15 per cent of his match fees for showing dissent at an umpire decision
टिम पेन - फोटो : social media

इसके बाद वह मैदानी अंपायर विलसन के पास गए और उनसे बहस करने लगे। इस दौरान पेन ने गलत भाषा का भी प्रयोग किया। उन्होंने अंपायर विलसन से कहा, 'एक ही तरह के फैसले करने चाहिए।’ इसके जवाब में विलसन ने कहा, ‘फैसला मेरा नहीं थर्ड तीसरे अंपायर का है।'

विज्ञापन
Tim Paine fined 15 per cent of his match fees for showing dissent at an umpire decision
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

बता दें कि टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट मैच में जीत के लिए 407 रन की दरकार है। चौथे दिन के खेल खत्म होने पर भारत ने दो विकेट के नुकसान पर विकेट पर 98 रन बनाए हैं। आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 309 रन और बनाने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed