फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ugly scenes broke out during the Eliminator match of DPL between West Delhi Lions and South Delhi Superstarz

DPL: दिल्ली प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में विवाद, आपस में भिड़े खिलाड़ी; नीतीश-दिग्वेश में भी हुई कहासुनी

Sat, 30 Aug 2025 09:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Aug 2025 09:44 AM IST
सार

वेस्ट दिल्ली के बल्लेबाज कृष यादव की साउथ दिल्ली के कुछ खिलाड़ियों के साथ कहासुनी हो गई। वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बीच मैच में हुए विवाद ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन
Ugly scenes broke out during the Eliminator match of DPL between West Delhi Lions and South Delhi Superstarz
नीतीश राणा - फोटो : DPL X

विस्तार

वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बीच शुक्रवार को खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के एलिमिनेटर मैच में विवाद हो गया। इस मैच को वेस्ट दिल्ली सात विकेट से अपने नाम किया जिसमें कप्तान नीतीश राणा का योगदान अहम रहा। नीतीश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया और अपनी टीम को क्वालिफायर-2 मुकाबले का टिकट दिलवाया। हालांकि, इस मैच में हुए विवाद ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, वेस्ट दिल्ली के बल्लेबाज कृष यादव की साउथ दिल्ली के कुछ खिलाड़ियों के साथ कहासुनी हो गई थी। 
विज्ञापन

क्यों हुआ विवाद?
यह घटना वेस्ट दिल्ली की पारी के 11वें ओवर में घटी जब कृष ने अमन भारती की गेंद पर शॉट लगाया, लेकिन अमनोल शर्मा ने कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया। जब कृष पवेलियन की ओर लौटने लगे तो अमन ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और कृष को कुछ कहने लगे। इसके बाद कृष उनकी तरफ बढ़े और कुछ कहने लगे जिसके बाद विवाद बढ़ गया। साउथ दिल्ली के खिलाड़ी सुमित माथुर भी इस विवाद में कूद पड़े और कहासुनी बढ़ गई। स्थिति को शांत कराने के लिए नीतीश राणा और एक महिला अंपायर ने हस्तक्षेप किया तथा कहासुनी कर रहे खिलाड़ियों को अलग किया। नीतीश ने सुमित के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें अलग ले गए, जबकि महिला अंपायर ने कृष को डगआउट की ओर भेजा। वहीं, नीतीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच भी तीखी कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन

नीतीश ने कृष के साथ निभाई साझेदारी
मैच की बात करें तो 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली ने पावरप्ले के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन नीतीश ने मोर्चा संभाला और कृष के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की और वेस्ट दिल्ली की ओर मैच का रुख पलट दिया। कृष ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि नीतीश अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाई। इससे पहले, साउथ दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed