फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Veteran cricketer Kapil Dev received his first dose of COVID19 Vaccine at Fortis Hospital

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Wed, 03 Mar 2021 04:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Veteran cricketer Kapil Dev received his first dose of COVID19 Vaccine at Fortis Hospital
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव - फोटो : ani

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। कपिल देव से पहले टीम इंडिया के मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री, पूर्व भारतीय धाकड़ बल्लेबाज संदीप पाटिल और मदनलाल कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।  

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि हिंदुस्तान में कोरोना टीकाकरण का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। 1 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित एम्स में जाकर टीका लगवाया था। रवि शास्त्री वक्त भारतीय टीम के साथ अहमदाबाद में मौजूद हैं, जहां गुरुवार से चौथा और अंतिम टेस्ट खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दो दिन पहले यानी मंगलवार को शास्त्री ने अस्पताल पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। 58 वर्षीय कोच ने ट्वीट किया था, 'कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली, महामारी के खिलाफ भारत को सशक्त बनाने के लिए चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का धन्यवाद। अपोलो हॉस्पिटल में कांताबेन और उनकी टीम से काफी प्रभावित हुआ हूं।'

दूसरी ओर धाकड़ बल्लेबाज रहे संदीप पाटील ने मुंबई में टीका लगवाया। वहीं, भारत के लिए 39 टेस्ट और 67 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई, जिसकी जानकारी उन्होने ट्वीट कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed