फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Virat Kohli celebrated victory in front of Hardik-Rohit, Last Three over thrill in MI vs RCB IPL 2025

MI vs RCB VIDEO: हार्दिक-रोहित के सामने विराट कोहली ने इस तरह मनाया जीत का जश्न, पढ़ें आखिरी तीन ओवर का रोमांच

Tue, 08 Apr 2025 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Apr 2025 11:13 AM IST
सार

चौथा मैच हारने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मुंह लटका हुआ नजर आया। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
VIDEO: Virat Kohli celebrated victory in front of Hardik-Rohit, Last Three over thrill in MI vs RCB IPL 2025
हार्दिक, कोहली और रोहित - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानखेड़े में खेले गए रोमांचक मुकाबले में एमआई को 12 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जीत का जश्न मनाया उन्होंने वानखेड़े में हुंकार भरी। वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मुंह लटका हुआ नजर आया। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वक्त जीत की दहलीज पर खड़ी थी एमआई की टीम
बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ 10 साल बाद जीत दर्ज की है। हालांकि, एक वक्त जब हार्दिक और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तब ऐसा लगा था कि मुंबई की टीम जीतने में कामयाब रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आखिरी तीन ओवर में मुंबई को जीत के लिए 41 रन की जरूरत थी और उस वक्त स्ट्राइक पर हार्दिक और तिलक थे। हालांकि, 17वें ओवर के बाद मैच आरसीबी के पक्ष में मुड़ गया। मुंबई की टीम आखिरी तीन ओवर में 41 की जगह 28 रन ही बना सकी। 

MI vs RCB: 'लोग ये नहीं जानते कि..', रिटायर्ड आउट वाले फैसले पर हार्दिक ने तोड़ी चुप्पी, रोहित को लेकर भी बोले

आखिरी तीन ओवर में पलटा मैच
17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 181 रन था। तब तिलक 28 गेंद में 56 रन और हार्दिक 11 गेंद में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी के लिए आए। शुरुआती तीन गेंद पर हार्दिक ने सात रन बटोरे। इसमें एक चौका शामिल है। चौथी गेंद पर तिलक स्ट्राइक पर आए। बड़ी हिट लगाने के चक्कर में तिलक स्वीपर कवर में कैच आउट हो गए। तिलक 29 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद नमन धीर ने अगली ही गेंद पर छक्का लगाया और ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 194 रन था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IPL (@iplt20)


आखिरी 12 गेंद पर एमआई को 28 रन चाहिए थे
आखिरी 12 गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 28 रन की जरूरत थी। हार्दिक और नमन क्रीज पर थे। जोश हेजलवुड के इस ओवर की पहली ही गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में हार्दिक कैच आउट हो गए। यॉर्कर लेंथ की गेंद को मिड विकेट में खेलने के प्रयास में वह लिविंगस्टोन को कैच थमा बैठे। हार्दिक 15 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। चार गेंद के अंदर मुंबई ने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। सैंटनर बल्लेबाजी के लिए आए। इस ओवर में सैंटनर ने हेजलवुड को एक छक्का लगाया। 19वें ओवर से कुल मिलाकर नौ रन आए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IPL (@iplt20)


आखिरी ओवर में मुंबई ने तीन विकेट गंवाए
आखिरी छह गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी। क्रुणाल पांड्या के रूप में एक स्पिनर को कप्तान रजत पाटीदार ने गेंद थमाई। यह एक गैंबल था, क्योंकि आरसीबी के पास कोई तेज गेंदबाज नहीं बचा था। हालांकि, क्रुणाल ने कमाल की गेंदबाजी की और शुरुआती दो गेंद पर सैंटनर और दीपक चाहर को पवेलियन भेजा। सैंटनर आठ और चाहर खाता खोले बिना आउट हुए। बोल्ट बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन मुख्य बल्लेबाज नमन नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे। तीसरी गेंद पर बोल्ट ने एक रन लिया और नमन के पास स्ट्राइक आया। आखिरी तीन गेंद पर जीत के लिए मुंबई को 17 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर नमन ने एक चौका लगाया और फिर अगली ही गेंद पर नमन भी कैच आउट हो गए और मुंबई की सारी उम्मीदें समाप्त हो गईं। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना और इस तरह आरसीबी की टीम ने मुंबई क 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन ही बनाने दिए। 20वें ओवर में 19 की जगह मुंबई के बल्लेबाज छह रन ही बटोर सके।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IPL (@iplt20)


MI vs RCB: 'मेरा जो भी अनुभव है, वह सही समय पर सामने आया', बेंगलुरु को जीत दिलाने के बाद बोले क्रुणाल पांड्या

आरसीबी का ऑलराउंडर प्रदर्शन

क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 45 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि यश दयाल और हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले। इससे पहले विराट कोहली (67) और रजत पाटीदार (64) के तेजतर्रार अर्धशतकों ने आरसीबी को 2015 के बाद वानखेड़े स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज करने में मदद की। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। कप्तान रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed