{"_id":"6032995d8ebc3e150231db49","slug":"vijay-hazare-trophy-2021-suryakumar-yadav-slams-half-century-against-delhi-after-selecting-for-indian-t20-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुमार ने टीम इंडिया में चुने जाने का मनाया जश्न, एक दिन बाद ही खेली तूफानी पारी, जड़ा पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सूर्यकुमार ने टीम इंडिया में चुने जाने का मनाया जश्न, एक दिन बाद ही खेली तूफानी पारी, जड़ा पचासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में चुने जाने का जश्न शानदार अंदाज में मनाया। बीसीसीआई ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए उनका चयन किया। भारतीय बोर्ड द्वारा 19 सदस्यीय दल में चुने जाने वाले वे तीसरे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
2 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ट्विटर
उधर भारतीय टीम में चुने जाने के एक दिन बाद ही सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी की और बीसीसीआई के भरोसे पर आभार जताया। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे दिन अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शानदार बल्लेबाजी की और मुंबई की जीत में अहम योगदान दिया। जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में खेले गए इलीट ग्रुप-डी के मुकाबले में सूर्यकुमार का बल्ला एक बार फिर से चला और इस बार उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजी की धुनाई की।
3 of 4
सूर्यकुमार यादव, कप्तान (मुंबई)
- फोटो : social media
सूर्यकुमार ने दिल्ली के 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मात्र 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए और 151 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। सूर्यकुमार ने पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की अहम साझेदारी भी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वी शॉ
- फोटो : twitter@DelhiCapitals
सूर्यकुमार के अलावा टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी अपनी खोई हुई लय हासिल की और शतकीय पारी खेली। पृथ्वी ने मात्र 89 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली और मुंबई की जीत के मैच विजेता बने। शॉ ने अपनी पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।