फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों पर तैनात जवानों के लिए इस शख्स ने बनाया खास टेंट, -20 डिग्री में भी सामान्य रहेगा तापमान

Sun, 21 Feb 2021 10:38 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 21 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
solar energy heating tent on galvan valley for army soldiers
-20° में भी सामान्य रहेगा तापमान - फोटो : सोशल मीडिया

लद्दाख की गलवान घाटी से सेना के जवानों से जुड़ी कुछ अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि समाजसेवी सोनम वांगचुक ने यहां पर सेना के जवानों के लिए ऐसा खास टेंट तैयार किया है, जिसके अंदर हमेशा तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाहर का तापमान अगर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक भी गिर जाएगा, तो टेंट के अंदर कोई असर नहीं होगा।

solar energy heating tent on galvan valley for army soldiers
सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 12 हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद गलवान घाटी एक ऐसी जगह है, जहां पिछले साल जून में चीन और भारत के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में चीन के 40 से अधिक सैनिक मारे गए थे, जबकि 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे।

solar energy heating tent on galvan valley for army soldiers
एक टेंट में 10 जवान रह सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम वांगचुक वही शख्स हैं, जिन पर सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स बनी थी। इस फील्म में आमिर खान ने ही सोनम वांगचुक की भूमिका निभाई थी। आमिर का नाम ही इस फिल्म में रैंचो रहता है। सोनम वांगचुक ने बताया कि लद्दाख में 24 घंटे बिजली रहना मुश्किल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
solar energy heating tent on galvan valley for army soldiers
सोनम वांगचुक ने जो टेंट तैयार किया है, उसमें हीटर लगा हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

गलवान घाटी में तैनात सेना के जवान ठंड दूर करने के लिए डीजल, मिट्टी के तेल से लकड़ी जलाते हैं। हालांकि, ये सब उनके लिए काफी नुकसानदायक रहता है। सोनम वांगचुक ने जो टेंट तैयार किया है, उसमें हीटर लगा हुआ है। ये हीटर सोलर एनर्जी से गर्म होगा। एक टेंट में 10 जवान रह सकते हैं और इसका वजन 30 किलो से भी कम है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed