फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 5 सबसे अनोखे गांव, जो अजीबोगरीब वजहों से हैं काफी मशहूर

Sun, 21 Feb 2021 08:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 21 Feb 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
5 most weird villages in the world which are famous for interesting reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में ऐसे कई गांव हैं, जो किसी खास वजहों से काफी मशहूर हैं। कोई गांव साफ-सफाई के वजह से मशहूर है, तो कोई अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे गांवों के बारे में बताएंगे, जो खूबसूरती के साथ-साथ अजीबोगरीब वजहों से भी दुनियाभर में मशहूर हैं। इन गांवों के बारे में जानने के बाद हैरान हो जाएंगे।



5 most weird villages in the world which are famous for interesting reasons
स्पेन का नीला गांव - फोटो : सोशल मीडिया

नीला गांव
स्पेन में जुजकार नाम का एक गांव है, जो पूरा का पूरा नीला है, यानी यहां हर किसी का घर नीले रंग का है। कहते हैं कि साल 2011 में यहां एक थ्री-डी फिल्म के लिए कुछ लोगों ने अपने घरों को नीले रंग से रंगवा दिया। इसके बाद तो धीरे-धीरे गांव के सभी लोगों ने अपने घरों को नीला बना दिया।

5 most weird villages in the world which are famous for interesting reasons
चीन का कुंग फू गांव - फोटो : सोशल मीडिया

कुंग-फू विलेज
चीन के तिआंझु में एक गांव है, जिसे 'कुंग-फू विलेज' के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग अपने हुनर की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। इस गांव में शायद ही ऐसा कोई होगा, जिसे कुंग-फू न आता हो। दुनियाभर से लोग इस गांव में आते हैं और यहां के लोगों से मिलते हैं और जिन्हें कुंग-फू सीखना होता है, वो सीखते भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most weird villages in the world which are famous for interesting reasons
इटली का विगानेला गांव - फोटो : सोशल मीडिया

इटली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यही का एक गांव है विगानेला, जो मिलान शहर की एक गहरी घाटी के नीचे स्थित है। यह गांव पूरी तरह से घाटियों से घिरा हुआ है और इतनी गहराई में बसा हुआ है कि यहां सर्दियों में लगभग तीन महीने तक सूरज की रोशनी बिल्कुल भी नहीं पहुंचती। इसलिए गांव के ही कुछ इंजीनियरों और वास्तुकारों ने मिलकर एक बड़ा सा आईना बनाया है, जिससे रिफ्लेक्ट (प्रतिबिंबित) होकर धूप की किरणें गांव में पहुंच जाती हैं और पूरे गांव को सूरज की रोशनी मिल जाती है। इस वजह से लोग कहते हैं कि इस गांव का अपना अलग ही सूरज है।

विज्ञापन
5 most weird villages in the world which are famous for interesting reasons
होकसे गांव के लोग - फोटो : सोशल मीडिया

एक किडनी वाला गांव
नेपाल का होकसे गांव 'एक किडनी वाले गांव' के नाम से मशहूर है। यहां का लगभग हर व्यक्ति एक किडनी के सहारे ही जिंदा है। लोगों ने अपनी एक किडनी निकलवा कर बेच दी है। कहते हैं कि उन्हें मानव अंगों की तस्करी करने वालों ने पैसों का लालच दिया था और कहा था कि किडनी फिर से उग आएगी। यही वजह है कि इस गांव का नाम ही किडनी वैली' पड़ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed