फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Anushka Sharma Controversy with Sportswear brand on advertising

Anushka and Virat: स्पोर्ट्सवियर ब्रांड के साथ अनुष्का और विराट का विवाद, कोहली बोले- जल्दी सुलझाओ

Tue, 20 Dec 2022 07:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 07:17 PM IST
सार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर स्पोर्ट्सवियर ब्रांड से फोटो हटाने को कहा है। अनुष्का का कहना है कि बिना अनुमति के उनकी फोटो का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए नहीं किया जा सकता। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma Controversy with Sportswear brand on advertising
अनुष्का-विराट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक और विवाद में फंस गए हैं। इस बार मामला विज्ञापन से जुड़ा हुआ है। एक स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ने अनुष्का शर्मा से पूछे बिना उनके फोटो का इस्तेमाल किया है। इस पर अनुष्का और विराट ने आपत्ति जताई है। अनुष्का का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी ब्रांड प्रमोशन के लिए उनकी फोटो का इस्तेमाल नहीं कर सकता। खासकर तब जब वह उस ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर न हों। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि विराट कोहली ने भी अनुष्का का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर इस ब्रांड से जल्द मामला सुलझाने को कहा है। अनुष्का भले ही इस ब्रांड से कोई संबंध न रखती हों, लेकिन विराट इसके ब्रांड एंबेसडर हैं और इसके विज्ञापन के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं। हालांकि, ब्रांड की तरफ से इस मामले में कोई कार्रवाई या टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस ब्रांड ने जानबूझकर अनुष्का की फोटो का इस्तेमाल किया हो, ताकि विवाद होने पर ब्रांड अपने आप चर्चा में आ जाए। कई ब्रांड इस तरीके से प्रचार करते हैं। हालांकि, इससे ब्रांड की छवि पर नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli and Anushka Sharma Controversy with Sportswear brand on advertising
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
110 करोड़ में हुई थी डील
विराट कोहली ने साल 2017 में इस ब्रांड के साथ 110 करोड़ की डील की थी। उस समय आठ साल का करार किया गया था। तब से लेकर अब तक कोहली इस ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर बने हुए हैं। इस ब्रांड के साथ अभी भी कोहली का दो साल का अनुबंध बचा हुआ है। 

विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश में हैं। वह 22 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे और टेस्ट क्रिकेट में अपने शतकों का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगे। विराट ने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ ही कोलकाता में लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed