फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Anushka Sharma Kohli seen in a new avatar during break wife Anushka calls cute boy check instagram

Virat Kohli Anushka Sharma: ब्रेक के दौरान नए अवतार में नजर आए कोहली, अनुष्का शर्मा ने बताया 'क्यूट लड़का'

Thu, 04 Aug 2022 03:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 Aug 2022 03:25 PM IST
सार

कोहली पेरिस और लंदन की सैर करने के बाद वापस मुंबई आ चुके हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नजर आए थे। अब अनुष्का ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Kohli seen in a new avatar during break wife Anushka calls cute boy check instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Anushka Sharma/Instagram

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद से ब्रेक पर हैं। वह वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं गए। इसके अलावा वह जिम्बाब्वे के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। विराट एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। कोहली पेरिस और लंदन की सैर करने के बाद वापस मुंबई आ चुके हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नजर आए थे। अब अनुष्का ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कोहली नए अवतार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अनुष्का और विराट इस फोटो में मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों की जैकेट और टी-शर्ट का रंग एक ही है। कोहली और अनुष्का ने रॉकस्टार की तरह पोज दिया है। अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए कोहली को 'क्यूट लड़का' बताया है। उन्होंने लिखा, ''मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma Kohli seen in a new avatar during break wife Anushka calls cute boy check instagram
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए थे। तब विराट ने फोटो लेने वालों को बेटी वामिका से दूर रहने के लिए कहा था। वह नहीं चाहते कि कोई उनकी बेटी की तस्वीर ले। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार कहा है। कोहली एयरपोर्ट पर अनुष्का को संभालते भी नजर आए थे।

पेरिस से लौटने के बाद विराट और अनुष्का लंदन गए थे। वहां दोनों ने एक भारतीय रेस्त्रां में खाना खाया था। उसके बाद दोनों को शेफ के साथ पोज देते देखा गया। शेफ सुरेंद्र मोहन ने ट्विटर पर बॉम्बे बस्टल रेस्त्रां के बाहर विराट और अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा- भारत की शान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमारे यहां खाना खाया। इससे हम गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

 

खराब फॉर्म से गुजर रहे कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आलोचकों के निशाने पर चल रहे हैं। रन बनाने के लिए जूझ रहे विराट को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम से निकालने की मांग की जा रही है। तीन साल पहले तक विराट कोहली को पूूरी दुनिया में रन मशीन बोला जाता था, लेकिन अब स्थितियां यह बन पड़ी हैं कि उन्हें इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से बाहर करने की चौतरफा आवाज बुलंद होने लग पड़ी है।

कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी विराट की खराब फॉर्म का बचाव करने में लगे हैं, लेकिन दिग्गज कपिल देव, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग की ओर से उठाए गए सवालों को नजरअंदाज करना बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed