फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli arrived at the Royal Challengers Bengaluru team base ahead of IPL 2025 news and updates

IPL 2025: आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार विराट कोहली, आरसीबी टीम से जुड़े; फ्रेंचाइजी ने साझा किया पोस्ट

Sat, 15 Mar 2025 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Mar 2025 03:36 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोहली कुछ दिन के ब्रेक पर थे इसलिए वह आरसीबी के साथ देरी से जुड़े। आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिससे संकेत मिले कि कोहली आरसीबी के साथ जुड़ गए। 

विज्ञापन
Virat Kohli arrived at the Royal Challengers Bengaluru team base ahead of IPL 2025 news and updates
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2025 में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। कोहली सत्र की शुरुआत से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। कोहली ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत को खिताब दिलाने में भूमिका निभाई थी। कोहली इस लीग के लगातार 18वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जो आईपीएल के शुरुआत से ही इसका हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

देरी से टीम से जुड़े कोहली 
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोहली कुछ दिन के ब्रेक पर थे इसलिए वह आरसीबी के साथ देरी से जुड़े। आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिससे संकेत मिले कि कोहली आरसीबी के साथ जुड़ गए। आरसीबी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'पहचान कौन?' इस फोटो में कोहली के हाथ पर बने टैटू दिख रहे हैं जिससे फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह स्टार बल्लेबाज फ्रेंचाइजी से जुड़ गया है।  

ये भी पढ़ें: Sanjana-Bumrah: संजना ने बुमराह को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, रोमांटिक पोस्ट कर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में थे कोहली 
आरसीबी इस बार रजत पाटीदार की अगुआई में खेलने उतरेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी को अभी भी पहले आईपीएल के खिताब का इंतजार है। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने पांच मैचों में 54.50 के औसत से 218 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सस्ते में आउट हुए। 

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)


विज्ञापन

कोहली ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 84 रन बनाए और भारत को खिताबी मैच में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली की नजरें अब आईपीएल में जलवा बिखेरने पर हैं। कोहली चाहेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी की फॉर्म आईपीएल में भी बरकरार रहे। कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनकी नजरें ऑरेंज कैप के साथ ही पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed