फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli became only second Indian player to play 550 international matches Champions Trophy final

Champions Trophy: कोहली ने हासिल की विशेष उपलब्धि, सचिन के बाद इस एलीट सूची में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय

Sun, 09 Mar 2025 10:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 10:17 PM IST
सार

कोहली से ज्यादा भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं। सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 664 मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Virat Kohli became only second Indian player to play 550 international matches Champions Trophy final
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली लगातार तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेलने उतरे। कोहली का यह 550वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था और वह भारत के ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने मैच खेले। 
विज्ञापन

सचिन ने खेले हैं सर्वाधिक मैच 
कोहली से ज्यादा भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं। सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 664 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। 2013 में संन्यास लेने वाले सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट, 463 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला है। दूसरी ओर, कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट, 302 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच
बल्लेबाज मैच
सचिन तेंदुलकर 664
विराट कोहली 550*
महेंद्र सिंह धोनी 538
राहुल द्रविड़ 509
रोहित शर्मा 499*
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में दिखे कोहली
कोहली इस चैंपियंस ट्रॉफी में लय में नजर आए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100, न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 84 रनों की पारियां खेलीं। फाइनल में वह सिर्फ एक रन बना सके। कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र शीर्ष पर रहे जिन्होंने चार मैचों में 263 रन बनाए। वहीं, कोहली 217 रन बनाकर फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद हैं। कोहली के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 58.11 के औसत से 14180 रन बनाए हैं जिसमें 51 शतक शामिल हैं। कोहली के अलावा इस प्रारूप में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज ने 50 शतक नहीं लगाए हैं। 

सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने का रिकॉर्ड
कोहली के नाम इसके साथ ही सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कोहली के अलावा रोहित भी आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ बन गए हैं। कोहली और रोहित का यह नौवां आईसीसी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला है। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर में वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के खिताबी मुकाबले खेले हैं।

भारत ने चार विकेट से दर्ज की जीत
गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने इस तरह 2013 के बाद इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed