फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli broke into the top five T20 run-getters during his knock against Kolkata Knight Riders in IPL 2025

KKR vs RCB: अपने 400वें मैच के दौरान कोहली ने इस मामले में वॉर्नर को पीछे छोड़ा, सॉल्ट के साथ निभाई साझेदारी

Sat, 22 Mar 2025 10:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Mar 2025 10:55 PM IST
सार

आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला हुआ। अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी की बदौलत केकेआर ने आरसीबी के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने फिल सॉल्ट के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की।

विज्ञापन
Virat Kohli broke into the top five T20 run-getters during his knock against Kolkata Knight Riders in IPL 2025
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के दौरान शानदार पारी खेल एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली का यह 400वां टी20 मुकाबला था और उन्होंने इस दौरान डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। कोहली टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

पावरप्ले का दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया 
आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला हुआ। अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी की बदौलत केकेआर ने आरसीबी के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने फिल सॉल्ट के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। कोहली और सॉल्ट पहली बार पारी का आगाज करने उतरे थे, लेकिन दोनों ने केकेआर के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Opening Ceremony Photos: 'झूमे जो पठान' पर शाहरुख के साथ नाचे कोहली, रिंकू-दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉल्ट और कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 80 रन बनाए। यह आरसीबी का आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। आरसीबी ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। उस वक्त टीम ने पहले छह ओवर में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे। वहीं, आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ पावरप्ले में 14 बाउंड्री लगाई। यह तीसरी बार है जब आरसीबी ने पावरप्ले के दौरान इतनी बाउंड्री लगाई है। 
विज्ञापन

नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई
सॉल्ट ने 31 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली, लेकिन कोहली अंत तक डटे रहे और 36 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे और आरसीबी को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली ने 30 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 56वां पचासा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। कोहली इसके साथ ही टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने और उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले धोनी जमकर बहा रहे पसीना, देर रात तक किया अभ्यास; सैम करन ने किया खुलासा

कोहली-वॉर्नर के बीच आगे बढ़ने की जंग
कोहली ने जैसे ही मैच में 28 रन बनाए उन्होंने वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। इस मैच से पहले कोहली के टी20 में 12886 रन थे, जबकि वॉर्नर ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 12913 रन बनाए हैं। कोहली के अब टी20 में 12945 रन हो गए हैं। मालूम हो कि कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं। वॉर्नर ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेल रहे हैं। वॉर्नर अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी सत्र में कराची किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे और इस दौरान उनके पास कोहली को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed