फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli in the bus on video call with Anushka Sharma; India vs South Africa 1st T20 Thiruvananthapuram

Virat-Anushka: पत्नी अनुष्का के साथ विराट को वीडियो कॉल पर देखकर चिल्लाने लगे फैन्स, कोहली का ऐसा रहा रिएक्शन

Thu, 29 Sep 2022 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Sep 2022 03:05 PM IST
सार

मैच के बाद भारतीय टीम जब स्टेडियम से बाहर निकली तो भारी संख्या में फैन्स स्टेडियम के बाहर अपने चहेते क्रिकेटर्स का इंतजार कर रहे थे। स्टेडियम से निकलकर फैन्स बस में सवार हुए और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गए।

विज्ञापन
Virat Kohli in the bus on video call with Anushka Sharma; India vs South Africa 1st T20 Thiruvananthapuram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला भारत ने आठ विकेट से जीता। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसोपारा क्रिकेट स्टेडियम में दो अक्तूबर को खेला जाएगा। पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

जवाब में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फेल रहे। रोहित तो खाता भी नहीं खोल सके, जबकि विराट ने तीन रन बनाए। मैच के बाद भारतीय टीम जब स्टेडियम से बाहर निकली तो भारी संख्या में फैन्स स्टेडियम के बाहर अपने चहेते क्रिकेटर्स का इंतजार कर रहे थे। स्टेडियम से निकलकर फैन्स बस में सवार हुए और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली जब बस में बैठे तो वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो कॉल पर थे। इसके बाद फैन्स ने खिड़की से ही उन्हें पुकारना शुरू किया और उनकी खिड़की के बाहर जमा हो गए। फैन्स से मिल रहा इतना प्यार देखकर विराट ने मोबाइल की स्क्रीन को फैन्स की तरफ घुमा दिया और हंसने लगे। वहीं, कप्तान रोहित ने भी फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। वहीं, अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।

जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार 33 गेंदों में 50 रन और केएल राहुल 56 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने छक्के के साथ मैच को फिनिश किया। उन्होंने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तबरेज शम्सी की बॉल पर छक्का जड़ा और टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed