फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli intimated that he won't be there for Delhi's fixture against Saurashtra in Ranji Trophy

Ranji Trophy: सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए रणजी मैच नहीं खेलेंगे कोहली, पंत टीम में; बडोनी होंगे कप्तान

Sat, 18 Jan 2025 07:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jan 2025 07:24 PM IST
सार

दिल्ली की चयन समिति ने शुरुआत में 22 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें कोहली की भागीदारी पर संशय था। केपी भास्कर की चयन समिति ने टीम शुक्रवार को चुन ली थी, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया क्योंकि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली कोहली की उपलब्धता का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Virat Kohli intimated that he won't be there for Delhi's fixture against Saurashtra in Ranji Trophy
ऋषभ पंत और विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

एक तरफ जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह मुंबई के लिए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलेंगे, वहीं विराट कोहली चोट के कारण दिल्ली के लिए सौराष्ट्र के खिलाड़ी मुकाबले से बाहर रहेंगे। रणजी ट्रॉफी का अगला चरण 23 जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन

दिल्ली की चयन समिति ने शुरुआत में 22 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें कोहली की भागीदारी पर संशय था। केपी भास्कर की चयन समिति ने टीम शुक्रवार को चुन ली थी, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया क्योंकि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली कोहली की उपलब्धता का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार 2012 में खेले थे रणजी मैच
डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'कोहली को गर्दन में चोट के कारण आराम की सलाह दी गई है। वह सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। रेलवे के खिलाफ मैच के लिए हम अभी यकीन से कुछ नहीं कह सकते हैं।' कोहली आखिरी बार 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेले थे। 
विज्ञापन

कई स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी का होंगे हिस्सा 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना अनिवार्य कर दिया था। कोहली और केएल राहुल को छोड़कर सभी स्टार बल्लेबाज इसका हिस्सा होंगे। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल (मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर), ऋषभ पंत (दिल्ली बनाम सौराष्ट्र) और शुभमन गिल (पंजाब बनाम कर्नाटक) रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। 

दिल्ली टीम की अगुआई आयुष बडोनी करेंगे क्योंकि पंत ने डीडीसीए अध्यक्ष जेटली से कहा कि वह नेतृत्व नहीं संभालना चाहते जबकि बडोनी अपना काम सही तरह से कर रहे हैं। टीम में पांच अंडर-23 के खिलाड़ी हैं जो राजकोट में ट्रेनिंग सत्र के बाद भिलाई रवाना होंगे जहां उन्हें छत्तीसगढ़ के खिलाफ अंडर-23 सीके नायुडू ट्रॉफी खेलनी है। 

दिल्ली की टीमः आयुष बडोनी (कप्तान), ऋषभ पंत, सनत सांगवान, अर्पित राणा, यश ढुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मोनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), वैभव कांडपाल, मयंक गुसैन, गगन वत्स, आयुष डोसेगा, रौनक वाघेला, सुमित माथुर, राहुल गहलोत, जितेश सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed