फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli is only 94 runs short of becoming the fastest batter to the landmark of 14000 runs in ODIs

IND vs ENG: वनडे सीरीज के दौरान इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली, 19 साल पुराने रिकॉर्ड पर नजर

Tue, 04 Feb 2025 09:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Feb 2025 09:09 AM IST
सार

कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे। उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया था, लेकिन अन्य मैचों में संघर्ष करते दिखे थे।

विज्ञापन
Virat Kohli is only 94 runs short of becoming the fastest batter to the landmark of 14000 runs in ODIs
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। 36 वर्षीय इस बल्लेबाज के पास सबसे तेजी से वनडे में 14000 रन बनाने का मौका रहेगा। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 2006 में 350वीं वनडे पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। उस वक्त सचिन ने पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

कोहली का वनडे करियर
कोहली के फिलहाल 283 वनडे पारियों में 58.18 के औसत और 93.54 के स्ट्राइक रेट से 13906 रन हैं, जिसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं। यानी कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 94 रन दूर हैं। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने तीन मैचों में 19.33 के औसत से 58 रन बनाए थे। उस सीरीज में कोहली के बल्ले से 24, 14 और 20 रन की पारियां निकली थी। वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से कोहली ने तीन वनडे मुकाबले खेले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं कोहली
कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे। उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया था, लेकिन अन्य मैचों में संघर्ष करते दिखे थे। वह 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरे थे, लेकिन वहां भी उनका बल्ला नहीं चला था और वह हिमांशु सांगवान की गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गए थे। 
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच छह फरवरी से तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें कटक और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए उतरेंगी। 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed