{"_id":"67c73860c7df83034f0a7970","slug":"virat-kohli-likened-his-match-winning-effort-in-champions-trophy-semifinal-to-hundred-against-pakistan-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: कोहली ने स्ट्राइक रोटेट करने को महत्वपूर्ण बताया, पाकिस्तान के खिलाफ खेली पारी से की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: कोहली ने स्ट्राइक रोटेट करने को महत्वपूर्ण बताया, पाकिस्तान के खिलाफ खेली पारी से की तुलना
Tue, 04 Mar 2025 10:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:59 PM IST
सार
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली एक बार फिर चेज मास्टर साबित हुए और उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच की ही तरह उन्होंने तेजी से इक्के दुक्के रन निकाले और अपनी पारी में सिर्फ पांच चौके लगाए।
विज्ञापन
रोहित और कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मैच विजयी पारी खेलने वाले विराट कोहली ने स्ट्राइक रोटेट करने को महत्वपूर्ण बताया है। इस भारतीय बल्लेबाज ने सेमीफाइनल में खेली पारी की तुलना पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक से की। उन्होंने मैच के बाद कहा कि दुबई के हालात में मिली सफलता का सबसे महत्वपूर्ण कारण लगातार स्ट्राइक रोटेट करना रहा।
विज्ञापन
फिर चेज मास्टर साबित हुए कोहली
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत में कोहली का अहम योगदान रहा। कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली एक बार फिर चेज मास्टर साबित हुए और उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच की ही तरह उन्होंने तेजी से इक्के दुक्के रन निकाले और अपनी पारी में सिर्फ पांच चौके लगाए। कोहली ने अपनी पारी में 56 सिंगल लिए और चार बार दो-दो रन निकाले।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद कोहली ने कहा, यह पारी पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी जैसी थी। यह हालात को समझने और स्ट्राइक रोटेट करने की बात थी क्योंकि इस पिच पर साझेदारियां अहम थी। यह सब यहां के हालात पर निर्भर करता है। मेरी टाइमिंग और पिच पर रवैया यही था कि हड़बड़ी नहीं करनी है। जितने एक-एक रन मैने लिए हैं, वह मुझे सबसे ज्यादा खुशी दे रहे हैं। यह खेल दबाव के बारे में है। आपको जज्बात पर काबू पाना होता है। जब रनरेट छह रन प्रति ओवर था, मैं तब भी विचलित नहीं हुआ।
करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर के सवाल पर क्या बोले कोहली?
यह पूछने पर कि क्या वह अपने वनडे करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं। कोहली ने कहा, मुझे नहीं पता। यह आप सोचो। मैने कभी इस पर फोकस नहीं किया। जब आप उन उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचते तो वे मिल जाती हैं। अगर मैं शतक बनाता तो अच्छा रहता लेकिन जीत उससे महत्वपूर्ण है। मेरे लिए अब वो सब चीजें मायने नहीं रखतीं।

कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ा
कोहली ने भले ही धीमी पारी खेली, लेकिन वह कई उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहे। कोहली आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 24वीं बार 50+ स्कोर बनाया। कोहली ने इसके साथ ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 58 पारियों में 23 से ज्यादा बार 50+ रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए।