फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC के ट्विटर वोटिंग में बाबर से 0.1% वोटों के अंतर से हारे विराट, पाकिस्तानी कप्तान बने विजेता

Sat, 06 Feb 2021 12:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Feb 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli loses to Babar Azam by 0.1% votes in ICC Twitter voting, Poll related to best cover drive
आईसीसी - फोटो : twitter@ICC

दुनियाभर में कई क्रिकेटरों के अपने पसंदीदा शॉट्स होते हैं जिसे वे बेहद आसानी और शानदार तरीके से खेलते हैं। कोई कवर ड्राइव अच्छा लगाता है, कोई पुल शॉट बढ़िया मारता है तो कोई ऑन ड्राइव और रिवर्स स्वीप के लिए मशहूर है। इन सबके बीच आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसे ही शॉट को लेकर वोटिंग करवाई और लोगों से उनकी राय मांगी। 

Virat Kohli loses to Babar Azam by 0.1% votes in ICC Twitter voting, Poll related to best cover drive
विराट कोहली - फोटो : social media

इस वोटिंग में मौजूदा दौर के चार स्टार क्रिकेटरों को रखा गया था, जिसमें आखिरी समय में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बाजी मार ली। दरअसल आईसीसी ने तीन फरवरी को पूछा था कि इस पीढ़ी में कवर ड्राइव किसका अच्छा है। इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट का नाम शामिल था।  

Virat Kohli loses to Babar Azam by 0.1% votes in ICC Twitter voting, Poll related to best cover drive
केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर @BLACKCAPS

आईसीसी की इस वोटिंग में कुल 260,143 लोगों ने मतदान किया जिसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर को 46% वोट मिले। वहीं भारतीय विराट कोहली 45.9% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बाबर और कोहली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन भारतीय कप्तान 0.1% वोटों से पिछड़ गए। इनके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 7.1% के साथ तीसरे जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को सिर्फ 1.1% वोट ही मिले और वे चौथे स्थान पर रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli loses to Babar Azam by 0.1% votes in ICC Twitter voting, Poll related to best cover drive
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में आईसीसी की दशक की बेस्ट टीमों में किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर को जगह नहीं मिली थी। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस ने जमकर आईसीसी के खिलाफ गुस्सा निकाला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed