फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli met childhood friend joined delhi team ranji trophy photos viral know details

Virat Kohli: रणजी मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम से जुड़े विराट कोहली, पुराने साथियों से मिलकर गदगद हुए

Tue, 28 Jan 2025 06:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर लगभग तीन घंटे अभ्यास किया। टीम के कोच सरनदीप सिंह, बल्लेबाजी कोच बंटू सिंह के साथ उन्होंने समय बिताया।

विज्ञापन
virat kohli met childhood friend joined delhi team ranji trophy photos viral know details
विराट कोहली - फोटो : x

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए बुधवार को दिल्ली के कैंप से जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शावेज और उनके बेटे से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

पुराने साथियों से मिले कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर लगभग तीन घंटे अभ्यास किया। टीम के कोच सरनदीप सिंह, बल्लेबाजी कोच बंटू सिंह के साथ उन्होंने समय बिताया। इस पूरे समय कोहली अपने पूर्व अंडर-19 कोच महेश भाटी के साथ अधिक सहज दिखे जो दिल्ली के प्रशासनिक प्रबंधक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शावेज और उनके बेटे से मिलकर गदगद हुए कोहली
12 साल घरेलू क्रिकेट में वापसी करने पहुंचे कोहली अपने पुराने साथियों से मिलकर गदगद हो गए। उनके बचपन के दोस्त शावेज ने बेटे कबीर के साथ पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान शावेज के बेटे ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक स्केच भेंट किया। इसके बदले में विराट ने उनके बल्ले पर एक ऑटोग्राफ दिया। बता दें कि, कोहली कबीर के पिता शावेज के साथ दिल्ली के लिए अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। शावेज ने कहा, हमारा बीडीएम के साथ बल्ला अनुबंध था और हम साथ में बल्ले चुनने जाते थे। हम लंबे समय से दोस्त हैं।
विज्ञापन

जब कबीर से कोहली के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने उनसे पूछा कि मैं भारत के लिए कैसे खेल सकता हूं? उन्होंने कहा, तुम्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और तुम्हारे पापा को तुम्हें अभ्यास करने के लिए नहीं कहना चाहिए। तुम्हें पापा से कहना चाहिए, मुझे अभ्यास करने जाना है।

संजय बांगर के साथ अभ्यास करते दिखे थे कोहली
रेलवे के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली ने सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मैच में किंग कोहली चोट के कारण नहीं खेल सके थे। वहीं, उन्हें मुंबई में पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया था। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस दौरान उन्हें ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा गया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चला विराट का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने इस दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और बाकी मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पांच मुकाबलों की नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए और उनका औसत भी 23.75 रहा।

इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे कोहली
रणजी मुकाबले के बाद विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाएंगे। फैंस को उम्मीद है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले पूर्व भारतीय कप्तान अपने फॉर्म में वापसी कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed