फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli named in Delhi's 22-member provisional squad for next Ranji Trophy game against Saurashtra

Ranji Trophy: घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे विराट कोहली? रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली की प्रारंभिक टीम में नाम शामिल

Fri, 17 Jan 2025 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jan 2025 04:29 PM IST
सार

कोहली ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के शीर्ष अधिकारियों को बताया उन्हें गर्दन में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि कोहली को यह चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले के दौरान लगी थी।

विज्ञापन
Virat Kohli named in Delhi's 22-member provisional squad for next Ranji Trophy game against Saurashtra
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के अगले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल है। 23 जनवरी से राजकोट में होने वाले इस मुकाबले में कोहली के खेलने पर संशय बरकरार है क्योंकि उन्हें हल्की चोट लगी है। समझा जाता है कि कोहली ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के शीर्ष अधिकारियों को बताया उन्हें गर्दन में चोट लगी है।
विज्ञापन

कोहली हुए चोटिल 
बताया जा रहा है कि कोहली को यह चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले के दौरान लगी थी। उनका हाल उस वक्त फिजियो ने जाना था और अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोहली रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं। कोहली मैच में खेलेंगा या सिर्फ कुछ दिन के लिए ट्रेनिंग करने राजकोट जाएंगे, ये तभी स्पष्ट होगा जब वह अपनी स्थिति डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली को बताएंगे। 

कोहली ने दिल्ली के लिए लाल गेंद के प्रारूप में मैच आखिरी बार 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। इसके एक साल बाद सचिन तेंदुलकर ने लाहली में हरियाणा के खिलाफ अपना आखिरी रणजी मैच खेला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने ठुकराई दिल्ली की कप्तानी 
वहीं, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब आठ साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि उन्होंने कप्तानी करने से मना कर दिया है इसका मतलब है कि आयुष बडोनी टीम की कमान संभालेंगे। डीडीसीए की शीर्ष परिषद के सदस्य ने कहा, पंत का मानना है कि बडोनी को ही टीम की कप्तानी करनी चाहिए। उनका कहना है कि वह नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते हैं इसलिए उन्हें लीडरशीप रोल नहीं देना चाहिए। जब पंत को कप्तानी की पेशकश की गई तो उसने कहा कि वह बडोनी की कप्तानी में खेलकर खुश हैं। हमने 22 खिलाड़ी चुने हैं जिनमें पांच अंडर 23 खिलाड़ी हैं जो 25 जनवरी से छत्तीसगढ के खिलाफ सीके नायुडू अंडर 23 मैच के लिए भिलाई जाएंगे। 
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है। यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए और शुभमन गिल पंजाब के लिए खेल रहे हैं। रोहित शर्मा मुंबई रणजी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं हालांकि उनका खेलना अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed