सब्सक्राइब करें

जडेजा को देर से रनआउट करने पर कोहली हुए नाराज, बोले- क्रिकेट में ऐसा पहले कभी नहीं देखा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Dec 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
virat Kohli on Jadejas controversial run out, says I have never seen that happen in cricket 
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को खेले गए पहले वन-डे के दौरान रविंद्र जडेजा के रनआउट प्रकरण पर कप्तान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में काफी नाराज दिखे। दरअसल, मैदानी अंपायर ने काफी देर से रन-आउट दिया जिससे कोहली खुश नहीं थे।



Trending Videos
virat Kohli on Jadejas controversial run out, says I have never seen that happen in cricket 
जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय पारी के 48वें ओवर में जडेजा ने तेजी से एक रन चुराने की कोशिश की लेकिन फील्डर ने तेजी दिखाते नॉन-स्ट्राइकर जोन पर विकेट पर सीधा थ्रो मारा। हालांकि, अंपायर शॉन जॉर्ज ने शुरुआत में उन्हें आउट नहीं दिया लेकिन रिव्यू में देखा गया कि जडेजा अपनी क्रीज तक नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों ने कोई जोरदार अपील नहीं की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat Kohli on Jadejas controversial run out, says I have never seen that happen in cricket 
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान पर मौजूद अंपायर ने काफी देर से तीसरे अंपायर से निर्णय पूछा। हालांकि तब तक स्क्रीन पर पूरा घटनाक्रम दिखाया जा चुका था। रोस्टन चेज ने मिड-विकेट से सीधा थ्रो विकेट में मारा था, उन्होंने अंपायर से अपील भी की थी लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया था।

virat Kohli on Jadejas controversial run out, says I have never seen that happen in cricket 
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने अंपायर जॉर्ज से बात की, जिन्होंने बाद में तीसरे अंपायर को चेक करने के लिए कहा। तीसरे अंपायर ने जडेजा को आउट दिया जिस पर कोहली काफी गुस्से में नजर आए। इसके बाद उन्होंने चौथे अंपायर अनिल चौधरी से इस बारे में बात की। हालांकि वह मैदान में नहीं आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed