{"_id":"6798e9957c4f391bc9089671","slug":"virat-kohli-ranji-match-to-be-livestreamed-bcci-makes-last-minute-change-in-plans-maestro-declines-captaincy-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच का होगा लाइव प्रसारण, कोहली ने कमान संभालने से किया मना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच का होगा लाइव प्रसारण, कोहली ने कमान संभालने से किया मना
Tue, 28 Jan 2025 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:58 PM IST
सार
मैचों के प्रसारण का रोस्टर महीनों पहले बन जाता है और अगर इस मैच में कोहली की मौजूदगी नहीं होती तो इसकी स्ट्रीमिंग नहीं होती। रणजी के इस चरण के सबसे हाई प्रोफाइल मैच को प्रसारकों द्वारा नजरअंदाज किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद चीजें बदल गई है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने जा रहे हैं। कोहली का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और अब वह रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस मैच का लाइव प्रसारण नहीं कराने वाला था, लेकिन भारतीय बोर्ड ने अंतिम समय में फैसला बदला।
विज्ञापन
कोहली की मौजूदगी के कारण लिया गया फैसला
कोहली की मौजूदगी से प्रशंसकों की भारी दिलचस्पी को देखते हुए बीसीसीआई और घरेलू प्रसारणकर्ता जियोसिनेमा ने मैच को लाइव-स्ट्रीम करने का फैसला किया है। बीसीसीआई आम तौर पर सभी बड़े केंद्रों पर एक मैच का टीवी के लिए सीधा प्रसारण के साथ स्ट्रीमिंग करता है और इस दौर में कर्नाटक और हरियाणा के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होने वाले मैच का टीवी के लिए सीधा प्रसारण पहले से तय है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल कर्नाटक के लिए मैदान पर उतरेंगे। दो और मैचों की स्ट्रीमिंग होगी जिसमें ईडन गार्डंस पर बंगाल और पंजाब के बीच होने वाला मैच शामिल है।

मैचों के प्रसारण का रोस्टर महीनों पहले बन जाता है और अगर इस मैच में कोहली की मौजूदगी नहीं होती तो इसकी स्ट्रीमिंग नहीं होती। रणजी के इस चरण के सबसे हाई प्रोफाइल मैच को प्रसारकों द्वारा नजरअंदाज किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद चीजें बदल गई है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, एक निर्णय लिया गया है और जियोसिनेमा इस मैच को लाइव स्ट्रीम करेगा। इसलिए जो भी विराट कोहली के प्रशंसक दिल्ली में नहीं हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लाइव देख सकते हैं।
बडोनी ही करेंगे दिल्ली की कप्तानी
कोहली ने रेलवे के खिलाफ मैच में दिल्ली की कप्तानी संभालने से इन्कार कर दिया है। इससे पहले ऋषभ पंत ने भी पिछले मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ इस टीम का नेतृत्व करने के मना कर दिया था। इसका मतलब यह तय है कि आयुष बडोनी ही टीम का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, विराट से पूछा गया था कि क्या वह कप्तानी करना चाहेंगे? उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि आयुष टीम का नेतृत्व जारी रखें।