फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli scripts memorable victory of India vs Pakistan, player of the match award records Champions Trophy

IND vs PAK: विराट के बल्ले ने फिर लिखी यादगार जीत की दास्तान, पाकिस्तान के खिलाफ 5वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने

Sun, 23 Feb 2025 10:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Feb 2025 10:57 PM IST
सार

29 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा पाकिस्तान लगभग बाहर हो गया है और उनके लिए एक बार फिर परेशानी का सबब रहे कोहली।

विज्ञापन
Virat Kohli scripts memorable victory of India vs Pakistan, player of the match award records Champions Trophy
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान पर कहर साबित होने वाले विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास को दोहराते हुए नाबाद शतक के साथ भारत को छह विकेट से जीत दिलाई। साथ ही टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। विराट ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में पांचवीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। विराट के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने आईसीसी टूर्नामेंट में एक ही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ तीन से अधिक प्लेयर ऑफ द मैच नहीं जीते हैं।
विज्ञापन


विराट के शतक पर था सस्पेंस
भारत की जीत तो दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ हो गई थी, लेकिन कशमकश यह थी कि कोहली का शतक बनेगा या नहीं। इसके बाद आधुनिक क्रिकेट के इस महानायक ने न सिर्फ चौके के साथ 51वां वनडे शतक पूरा किया बल्कि फॉर्म में लौटकर विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी। जीत के लिए 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 42वें ओवर के बाद चार रन की जरूरत थी। खुशदिल शाह के ओवर में विराट ने पहली गेंद पर एक रन लिया और फिर अक्षर पटेल ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। 
विज्ञापन

Virat Kohli scripts memorable victory of India vs Pakistan, player of the match award records Champions Trophy
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI

अब भारत को जीत के लिए दो रन और विराट को शतक के लिए चार रन चाहिए थे। तीसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़ने के साथ कोहली के चेहरे पर इत्मीनान की मुस्कान आई और इसके साथ ही टीवी पर नजरें गड़ाए बैठे करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमी भी खुशी से झूम उठे। लगातार एक तरह से आउट होने, स्पिन के खिलाफ असहज होने और बड़ी पारी नहीं खेल पाने की कई चुनौतियों से उबरते हुए कोहली ने पुराने फॉर्म के दीदार कराए।

भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया
इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में चार अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने सही समय पर और सही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए 111 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद सौ रन बनाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 67 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के के साथ 56 रन बनाकर भारत को 42.3 ओवर में जीत दिलाई। दूसरी ओर 29 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा पाकिस्तान लगभग बाहर हो गया है और उनके लिए एक बार फिर परेशानी का सबब रहे कोहली।

सबसे तेजी से 14 हजार वनडे रन पूरे किए
इसी पारी में कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए। पाकिस्तान के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ एक बार फिर कोहली के सामने बेबस दिखे। कोहली ने लेग स्पिनर अबरार अहमद को भी बखूबी खेला और कोई जोखिम नहीं लिया। कोहली और अय्यर ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 114 रन जोड़े। श्रेयस को खुशदिल ने पवेलियन भेजा जिनका बेहतरीन कैच इमामुल हक ने लपका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पाकिस्तान की मैच में वापसी संभव नहीं थी।
विज्ञापन

Virat Kohli scripts memorable victory of India vs Pakistan, player of the match award records Champions Trophy
विराट कोहली - फोटो : ICC
भारतीय गेंदबाजों को भी जाता है श्रेय
इस जीत का श्रेय भारतीय गेंदबाजों को भी जाता है जिन्होंने पाकिस्तान को 241 रन पर रोक दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तानी टीम के लिए सऊद शकील ने 76 गेंद में पांच चौकों की मदद से 62 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान (46) के साथ 104 रन जोड़े लेकिन इसके अलावा पाकिस्तानी टीम के लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने सही लेंथ पर गेंदबाजी की
बीच के ओवरों में पिच धीमी हो गई और भारतीय गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ पकड़कर पाकिस्तान के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने नौ ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों ने इस कदर दबाव बना दिया था कि एक समय रिजवान और शकील 55 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा सके। बाबर आजम (23) और इमामुल हक (10) के सस्ते में आउट होने के बाद दोनों को जोखिम लेने से भी बचना था । बाबर ने शुरूआत अच्छी की थी और हर्षित राणा तथा हार्दिक पांड्या को अपने कुछ ट्रेडमार्क कवर ड्राइव भी लगाये । लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और पांड्या की गेंद पर चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर वह केएल राहुल को कैच दे बैठे।

Virat Kohli scripts memorable victory of India vs Pakistan, player of the match award records Champions Trophy
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
इमाम ने रन चुराने के प्रयास में गंवाया विकेट
इसके बाद इमाम ने तेजी से एक रन चुराने के प्रयास में विकेट गंवाया। वह रन लेने के लिये दौड़े लेकिन मिडआन पर खड़े अक्षर ने सीधे थ्रो पर गिल्लियां बिखेर दी। पाकिस्तान के दोनों प्रमुख बल्लेबाज 47 के स्कोर पर पवेलियन में थे लेकिन रिजवान और शकील ने इसके बाद संयम के साथ खेला। इस बीच अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और कप्तान रोहित शर्मा को कुछ देर के लिये मैदान से जाना पड़ा।

शमी की चोट ने बढ़ाई थी चिंता
रोहित गर्मी में असहज महसूस कर रहे थे, जबकि शमी को पिंडली में कुछ परेशानी थी। दोनों हालांकि मैदान पर वापिस लौट आये जिससे भारतीय प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। इन सबके बीच रिजवान और शकील पाकिस्तान को 34वें ओवर में दो विकेट पर 151 रन तक ले गए। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान 270 के आसपास पहुंच जाएगा, लेकिन अक्षर ने रिजवान को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कोई बल्लेबाज लंबे समय तक टिककर खेल नहीं सका। शकील को पांड्या ने डीप में अक्षर के हाथों लपकवाया। कुलदीप ने सलमान आगा और शाहीन शाह अफरीदी को लगातार दो गेंदों पर आउट किया हालांकि हैट्रिक नहीं ले सके। नसीम शाह उनका तीसरा शिकार बने। आखिर में खुशदिल ने 39 गेंद में 38 रन बनाये जिसमें पाकिस्तानी पारी का पहला छक्का शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed