फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli seen training with Sanjay Bangar before ranji trophy match against railways video goes viral

Virat Kohli: रणजी में वापसी से पहले जमकर पसीना बहाते दिखे कोहली, 'विराट' वापसी के लिए थामा संजय बांगर का हाथ

Sat, 25 Jan 2025 08:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 Jan 2025 08:12 PM IST
सार

रणजी मुकाबले के बाद विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाएंगे। फैंस को उम्मीद है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले पूर्व भारतीय कप्तान अपने फॉर्म में वापसी कर लेंगे। 

विज्ञापन
Virat Kohli seen training with Sanjay Bangar before ranji trophy match against railways video goes viral
विराट कोहली-संजय बांगर - फोटो : x

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी के लिए तैयार हैं। वह 30 फरवरी से रेलवे के खिलाफ मैच में खेलते दिखेंगे। इस मुकाबले से पहले उन्हें मैदान पर जमकर पसीना बहाते देखा गया। इस दौरान उनके साथ पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर भी नजर आए। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चला विराट का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने इस दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और बाकी मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पांच मुकाबलों की नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए और उनका औसत भी 23.75 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी कमजोरी से उबरने की कोशिश कर रहे कोहली
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किंग कोहली को पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दरअसल, हाल ही में दाएं हाथ के बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों ने काफी परेशान किया था। नौ पारियों में आठ बार वह इस तरह की गेंद पर ही कैच थमा बैठे थे। अब वह अपनी इस कमजोरी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे कोहली
रणजी मुकाबले के बाद विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाएंगे। फैंस को उम्मीद है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले पूर्व भारतीय कप्तान अपने फॉर्म में वापसी कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed