फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli shared a cute picture with Anushka Sharma and daughter Vamika, wrote - nothing else is needed

Virat-Anushka: कोहली ने अनुष्का और बेटी वामिका के साथ शेयर की क्यूट सी तस्वीर, लिखा- बस कुछ और नहीं चाहिए

Mon, 09 Jan 2023 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Jan 2023 04:14 PM IST
सार

कई अभिनेत्रियों ने जीवनसाथी के रूप में भारतीय क्रिकेटर्स को चुना। विरुष्का की जोड़ी भी उनमें से एक है। दोनों ने पांच साल पहले शादी की थी और आज भी एक खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी।

विज्ञापन
Virat Kohli shared a cute picture with Anushka Sharma and daughter Vamika, wrote - nothing else is needed
अनुष्का, वामिका और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने सोमवार को पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। इसमें कोहली और अनुष्का बेटी वामिका को बीच पर टहलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कोहली ने एक सुंदर कैप्शन भी लिखा है। कोहली ने पंजाबी में लिखा- भगवान आपने इतनी मेहरबानी की है, अब इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं मांगता। बस आपका शुक्र अदा करना चाहता हूं।
विज्ञापन

Virat Kohli shared a cute picture with Anushka Sharma and daughter Vamika, wrote - nothing else is needed
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता बहुत पुराना है। कई अभिनेत्रियों ने जीवनसाथी के रूप में भारतीय क्रिकेटर्स को चुना। विरुष्का की जोड़ी भी उनमें से एक है। दोनों ने पांच साल पहले शादी की थी और आज भी एक खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी।

Virat Kohli shared a cute picture with Anushka Sharma and daughter Vamika, wrote - nothing else is needed
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली की काफी फैन फॉलोइंग है। वह सिर्फ ऑन फील्ड नहीं, बल्कि मैदान से बाहर भी अपने स्टायलिश लुक्स के लिए चर्चाओं में रहते हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, ऐ दिल है मुश्किल, बैंड बाजा बारात, सुल्तान और पीके जैसी कई सुपरहिट फिल्म दी हैं।
विज्ञापन

Virat Kohli shared a cute picture with Anushka Sharma and daughter Vamika, wrote - nothing else is needed
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली और अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2015 में एक विज्ञापन के दौरान हुई थी। दोनों ने इस रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। साल 2017 में कोहली और अनुष्का ने शादी कर ली। अनुष्का शर्मा ने जनवरी 2021 में एक बेटी को जन्म दिया। दोनों ने उसका नाम वामिका कोहली रखा। अनुष्का-विराट ने अभी तक बेटी की तस्वीर मीडिया में नहीं दिखाई है। वह वामिका को सोशल मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। साथ ही कई बार फैंस और मीडिया से भी उसकी तस्वीर पब्लिक नहीं करने की अपील कर चुके हैं।

Virat Kohli shared a cute picture with Anushka Sharma and daughter Vamika, wrote - nothing else is needed
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
रविवार को ही विराट ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फोटो के साथ लिखा कि उन्हें फेम पाने की बीमारी से छुटकारा चाहिए। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स का भी एक वीडियो शेयर किया। कोहली ने लिखा था- प्रसिद्धि की चाहत एक बीमारी है और एक दिन मैं इस बीमारी से मुक्त होना चाहूंगा। जहां प्रसिद्धि मायने नहीं रखती। जहां सिर्फ जीवन का अनुभव करना और ठीक होना ही काफी है।

Virat Kohli shared a cute picture with Anushka Sharma and daughter Vamika, wrote - nothing else is needed
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई
वहीं, कोहली ने टॉम हैंक्स का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कह रहे हैं "काश मुझे पता होता कि 'यह भी बीत जाएगा'। आपको अभी बुरा लग रहा है? आपको गुस्सा आ रहा है? आपको गुस्सा आ रहा है? यह भी गुजर जाएगा। आपको बहुत अच्छा लग रहा है। आपको ऐसा लगता है, आप सभी जवाब जानते हैं। आपको ऐसा लगता है।"

Virat Kohli shared a cute picture with Anushka Sharma and daughter Vamika, wrote - nothing else is needed
विराट और अनुष्का कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के मैदान पर कोहली जल्द ही वापसी करते दिखेंगे। वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को होगा। सिर्फ कोहली ही नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज भी इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी पहले वनडे के लिए गुवाहाटी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed