{"_id":"5b004feb4f1c1bd9408b67e6","slug":"virat-kohli-statement-after-rcb-defeat-against-rajasthan-royals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB की IPL से शर्मनाक विदाई पर निराश हुए कप्तान कोहली, इन्हें बताया हार का जिम्मेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB की IPL से शर्मनाक विदाई पर निराश हुए कप्तान कोहली, इन्हें बताया हार का जिम्मेदार
Sun, 20 May 2018 03:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2018 के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से शनिवार को मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैँगलोर का इस सीजन का सफर खत्म हो गया। टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने स्कोरबोर्ड पर 164 रन खड़े किए। जवाब में 'विराट सेना' 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 30 रन से हार के साथ ही न सिर्फ उसका प्लेऑफ का सपना टूटा बल्कि आईपीएल के 11वें सीजन से भी विदाई हुई।
2 of 4
हारने के बाद कप्तान विराट कोहली ने हार की जिम्मेदारी बल्लेबाजी क्रम के सिर फोड़ी। कोहली ने कहा कि, 'हम एक समय अच्छी स्थिति पर थे। मगर लगातार विकेट गंवाना हमारी टीम के लिए घातक रहा। उन्होने कहा कि हमें मिडिल ऑर्डर में सुधार करने की जरूरत है। अगले सीजन से पहले टीम को बेहतर बनना होगा।
3 of 4
- फोटो : ipl
एबी डीविलियर्स के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा कि, 'वह अच्छा खेल रहे थे। सिंगल-डबल के साथ चौके-छक्के भी उड़ा रहे थे। मगर दूसरी छोर से कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया। खराब बल्लेबाजी के कारण हमने लगातार 5-6 विकेट गंवाए जिस कारण हम यह निर्णायक मैच गंवा बैठे। निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी उतनी ही जिम्मेदारी उठाने और रन बनाने की जरूरत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : ipl
विराट ने उमेश यादव की जमकर तारीफ की। बकौल विराट, 'पूरे सीजन में उम्या ने शानदार गेंदबाजी की। चहल भी कमाल का खिलाड़ी है। सिराज और मोईन अली ने भी अपना योगदान दिया, लेकिन अब हमें अगले सीजन पर ध्यान देने की जरूरत है।' अंत में विराट कोहली ने अन्य टीमों को प्लेऑफ राउंड के लिए 'बेस्ट ऑफ लक' कहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।