स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप के सेमीफाइनल में हारते ही भारतीय क्रिकेट में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का दौरा करना है। पहले टीम का चयन 19 जुलाई (शुक्रवार) को होना था, लेकिन अब रविवार 21 जुलाई को मुंबई में मीटिंग के बाद टीम चुनी जाएगी। बैठक में कप्तान विराट कोहली पांच चयनकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के मुखिया एमएसके प्रसाद और उनके साथी देवांग गांधी, शरणदीप सिंह, जतिन परांजपे और गगन खोड़ा के सामने धोनी क संन्यास, विराट कोहली की कप्तानी, रोहित शर्मा को टीम की बागडोर देने पर, रवि शास्त्री के कोच पद पर बने रहने जैसे कई अहम मुद्दे होंगे। मगर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किन-किन खिलाड़ियों को इस सीरीज से बाहर का किया जाएगा या आराम दिया जाएगा।
2 of 6
हार्दिक पांड्या
टीम चयन से पहले चयनकर्ता सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हार्दिक पांड्या कैरेबियाई दौरे पर नहीं जाएंगे। खबर के अनुसार पूरी सीरीज से पांड्या को पीठ की परेशानी के चलते आराम दिया जा सकता है।
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी-20 से ब्रेक दिया जा सकता है, जिससे टेस्ट सीरीज में वह फ्रेश होकर वापसी कर सकें। केदार जाधव की जगह टीम मैनेजमेंट किसी युवा खिलाड़ी को आजमाने की फिराक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
पहले माना जा रहा था कि विराट कोहली की जगह इस सीरीज में रोहित शर्मा को बतौर कप्तान भेजा जाएगा। कोहली आराम करेंगे, लेकिन अब खुद विराट विश्व कप की कड़वी यादों को पीछे छोड़कर वेस्टइंडीज से एक नई शुरुआत करना चाहते हें। विराट कोहली जहां कैरेबियाई दौरे पर बतौर कप्तान जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाजी महेंद्र सिंह धोनी का भविष्य होगा। धोनी ने अभी तक अपने भविष्य को लेकर कुछ नहीं बताया है ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है। पहले माना जा रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. लेकिन इस संबंध में कप्तान विराट कोहली को कोई जानकारी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।