फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, पत्नी अनुष्का की फोटो शेयर कर तारीख भी बताई

Thu, 27 Aug 2020 11:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Aug 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Pregnancy News: Virat Kohli and Anushka share picture on social media
Virat Kohli and Anushka Shrama - फोटो : instagram
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'और फिर, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।'

 
अनुष्का शर्मा ने भी विराट की तरह ट्वीट कर फैंस से गुड-न्यूज शेयर की है। इसके बाद विराट और अनुष्का शर्मा को खूब बधाईयां मिल रही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी।
 
Anushka Sharma Pregnancy News: Virat Kohli and Anushka share picture on social media
अनुष्का और विराट - फोटो : Twitter-@AnushkaSharma

विराट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। विराट और अनुष्का देश की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

Anushka Sharma Pregnancy News: Virat Kohli and Anushka share picture on social media
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए यूएई में हैं। वहीं, अनुष्का इस समय मुंबई में हैं। कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अपने पहले खिताब की तलाश में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Pregnancy News: Virat Kohli and Anushka share picture on social media
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

कोरोना महामारी के चलते खेल गतिविधियां और फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह ठप पड़ी थी। लॉकडाउन में विराट-अनुष्का साथ ही थे, इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे भी पोस्ट की थीं। अब जब खेल दोबारा पटरी पर लौट रहा है तो आईपीएल के लिए विराट अकेले ही यूएई गए हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma Pregnancy News: Virat Kohli and Anushka share picture on social media
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया में चल रही थीं। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब कपल ने खुद ही यह जानकारी दी है कि जल्द ही वो पेरेन्ट्स बनने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed