इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत का तिरंगा लहराकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। ब्रिस्टल में रविवार को खेले गए आखिरी और निर्णायक टी-20 में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और इंग्लैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने का कारनामा किया।
ऐतिहासिक जीत के बाद विराट ने पोस्ट की टीम की फोटो, फैंस पूछ रहे- धोनी कहां हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस जीत के साथ ही विराट कोहली इंग्लैंड में टी-20 सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। अपनी इस उपलब्धि के बाद उत्साहित विराट ने ट्रॉफी के साथ टीम की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
Such a great feeling to have played with such talented team mates and win the series in a great style. Time to celebrate now! 😀#EngvInd #Champions 🇮🇳 pic.twitter.com/nfDL7qiPkj
— Virat Kohli (@imVkohli) July 8, 2018
इस फोटो में विराट सेंटर में ट्र्रॉफी पकड़े दीपक चाहर के नजर आ रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को पहचानना एकदम आसान है। सिवाय एमएस धोनी के। दरअसल धोनी हमेशा की तरह सबसे पीछे जाकर खड़े हैं और शिखर धवन और दीपक चाहर के बीच में उनका चेहरा छिप गया है।
बताते चले कि धोनी जब तक कप्तान रहे, हमेशा ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों को सौंप कर फोटो सेशन के दौरान किनारे हो जाया करते थे। मगर अब जह वह कप्तान नहीं हैं, बावजूद इसके उनका यह बड़प्पन बरकरार है। आगे देखिए फैंस ने विराट को फोटो के लिए क्या-क्या सुनाया
Dhoni Sir piche rhe gyee...as always promote youngsters
— Vishal Garg (@imvishalvg) July 8, 2018