फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli was felicitated by DDCA after end of second day match between Delhi vs Railways in Ranji Trophy

Ranji Trophy: डीडीसीए ने विराट कोहली को किया सम्मानित, भारतीय बल्लेबाज ने बचपन के कोच राजकुमार के पैर छूए

Fri, 31 Jan 2025 08:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Jan 2025 08:28 PM IST
सार

कोहली के अलावा ईशांत शर्मा और वीरेंद्र ही ऐसे दो दिल्ली के क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले हैं। डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इस दौरान कोहली को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की।

विज्ञापन
Virat Kohli was felicitated by DDCA after end of second day match between Delhi vs Railways in Ranji Trophy
कोहली को सम्मानित करते डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली - फोटो : Screen Grab

विस्तार

दिल्ली एवं जिल्ली क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को 100 टेस्ट खेलने पर सम्मानित किया है। कोहली ने यह उपलब्धि मार्च 2022 में हासिल की थी। कोहली तब से 23 टेस्ट और खेल चुके हैं, लेकिन वह नवंबर 2012 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। यही कारण है कि डीडीसीए ने उनको सम्मानित करने का यह मौका चुना।  
विज्ञापन

कोहली के अलावा ईशांत शर्मा और वीरेंद्र ही ऐसे दो दिल्ली के क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले हैं। डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इस दौरान कोहली को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की। यह सम्मान समारोह दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद आयोजित किया गया। भारतीय टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बाद पिछले साल डीडीसीए ने कोहली के परिवार को 75 लाख रुपये का चेक सौंपा था। डीडीसीए के अधिकारी ने कहा, यह काफी लंबे समय से लंबित पड़ा था। अब कोहली यहां मौजूद हैं तो हमने सोचा कि उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच राजकुमार शर्मा के छूए पैर
सम्मान समारोह के बीच कोहली ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छूए। राजकुमार कोहली का रणजी मैच देखने के लिए स्टेडियम पर मौजूद था। कोहली ने जैसे ही राजकुमार को देखा और उनकी तरफ बढ़े और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें प्रशंसक भारतीय बल्लेबाज के इस व्यवहार की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

सस्ते में आउट हुए थे कोहली
कोहली के लिए रणजी ट्रॉफी में लंबे समय बाद वापसी करना सुखद नहीं रहा। जितने उत्साहित दिल्ली के फैंस विरोट कोहली को रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते देखने के लिए थे, कुछ मिनटों बाद उतनी ही उन्हें निराशा भी हुई। 12 साल बाद रणजी में अपनी वापसी के बाद कोहली कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान का शिकार बने। एक बार फिर ऑफ स्टंप पर पिच होती गेंद विराट की कमजोरी साबित हुई और वह क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद उनका ऑफ स्टंप उखाड़ ले गई। उनके आउट होते ही हजारों की संख्या में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे फैंस निराश होकर स्टेडियम से बाहर निकलते दिखे थे।

कोहली की एंट्री पर फैंस में गजब का उत्साह दिखा और उन्हें खूब चीयर किया गया। हालांकि, फैंस की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। कुछ ही मिनट बाद हिमांशु ने कोहली को बोल्ड कर दिया। कोहली जैसे-जैसे पवेलियन की ओर कदम बढ़ा रहे थे, वैसे-वैसे फैंस भी स्टेडियम छोड़कर जाते दिखे। उन्हें देखने के लिए गुरुवार को जहां रिकॉर्ड 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे, तो शुक्रवार को भी कई हजार फैंस अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। विराट 15 गेंद में एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed