{"_id":"690347169a898f35f70082e6","slug":"was-rohit-sharma-set-to-join-kkr-mi-s-latest-post-sparks-speculation-here-s-what-happened-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या केकेआर में जाने वाले थे रोहित शर्मा?: मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट से चर्चा का बाजार गर्म, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या केकेआर में जाने वाले थे रोहित शर्मा?: मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट से चर्चा का बाजार गर्म, जानें पूरा मामला
Thu, 30 Oct 2025 04:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Oct 2025 04:52 PM IST
सार
इस पोस्ट से यह साफ नजर आ रहा है कि मुंबई की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुछ तो पक रहा है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के एक मौजूदा पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इस पोस्ट से यह साफ नजर आ रहा है कि मुंबई की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। दरअसल, एमआई ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिससे चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस का पोस्ट
मुंबई ने रोहित की तस्वीर के साथ लिखा, 'सूर्य फिर कल उगेगा, यह तो तय है, लेकिन 'नाइट' में...मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!' इसमें खास बात नाइट की स्पेलिंग है। मुंबई ने नाइट में 'एन' से शुरुआत करने की जगह ब्रैकेट में 'के' लिखा है। यह कोलकाता नाइट राइडर्स में नाइट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्पेलिंग से प्रेरित है।

केकेआर ने की कोशिश?
इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि केकेआर ने रोहित को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की होगी। फैंस का कहना है कि मुंबई ने पिछले सीजन रोहित को बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी इस्तेमाल किया था। हिटमैन इससे नाखुश थे और यही वजह रही होगी कि केकेआर ने अप्रोच किया।
मुंबई से नहीं जाएंगे रोहित!
हालांकि, मुंबई के पोस्ट से साफ है कि टीम उन्हें रिलीज करने या फिर ट्रेड करने के पक्ष में नहीं है और वह इसी टीम के साथ अगले सीजन में जुड़े रह सकते हैं। इस साल आईपीएल नीलामी दिसंबर में होने की संभावना है और नवंबर में रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी करनी है।

हिटमैन का आईपीएल रिकॉर्ड
हिटमैन अब तक आईपीएल में 272 मैच खेल चुके हैं और इसकी 267 पारियों में 29.73 की औसत से 7046 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.10 का रहा है। हिटमैन ने इस दौरान दो शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं। 109 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। हिटमैन ने आईपीएल में 302 छक्के लगाए हैं। वह हाल फिलहाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी शानदार फॉर्म में दिखे थे और आखिरी वनडे में शतक लगाया था। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।