{"_id":"5b406e464f1c1ba5468b519e","slug":"when-sourav-ganguly-offered-to-resign-from-team-india-captaincy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब परेशान होकर सौरव गांगुली छोड़ने वाले थे कप्तानी, भज्जी-युवी ने याद दिलाई थी नानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...जब परेशान होकर सौरव गांगुली छोड़ने वाले थे कप्तानी, भज्जी-युवी ने याद दिलाई थी नानी
Sun, 08 Jul 2018 05:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
8 जुलाई, 1972 को सौरव गांगुली अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'महाराज' के नाम से मशहूर सौरभ गांगुली का जन्म कोलकाता के बेहला में हुआ था। खिलाड़ियों को लड़ना-संघर्ष करना और जीतना सिखाने वाले गांगुली की गिनती टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान में की जाती है।
2 of 5
मैदान पर जमकर 'दादागिरी' करने वाले सौरव गांगुली निजी जिंदगी में बेहद भावुक शख्स हैं। दादा के जन्मदिन के चलते उनके फैंस के बीच उत्साह का माहौल है, ऐसे में आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा, जब गांगुली ने कप्तानी तक छोड़ने की पेशकश कर दी थी।
3 of 5
सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को जहीर खान, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे स्टार खिलाड़ी दिए हैं। एकबार इन्हीं खिलाड़ियों ने अपने कप्तान से ऐसा मजाक किया कि एक पल के लिए सभी हैरत में पड़ गए थे। घटना साल 2005 की है। भारत-पाकिस्तान सीरीज शुरू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उस दौरान सभी भारतीय क्रिकेटर्स ने गांगुली पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने खिलाड़ियों की शिकायत की है। सभी ने गांगुली को घेर लिया। जवाब-तलब करने लगे। गांगुली ने इन बातों को गलत बताया और कप्तानी छोड़ने तक की बात कह दी। गांगुली को दुखी देखते हुए राहुल द्रविड़ ने मामले का खुलासा किया और कहा कि आज एक अप्रैल है और आप बेवकूफ बन गए।
विज्ञापन
5 of 5
इस मजाक के मास्टरमाइंड हरभजन सिंह थे। इसके बाद तो गांगुली ने अपना बैट निकाला और सभी को दौड़ाना शुरू कर दिया। यह किस्सा युवराज ने एक टीवी इंटरव्यू में शेयर किया था। बहरहाल हमारी यही दुआ है कि सौरव गांगुली इसी तरह ताउम्र हंसते-मुस्कुराते रहे और अपनी प्रशासनिक क्षमता से देश में क्रिकेट को ऊंचा उठाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।