सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पति की जगह खुद विकेटकीपिंग करने उतरी महिला खिलाड़ी, पुरुषों के बीच अनोखा कारनामा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Jul 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Wife Sharanya Sadarangani Keeps Wickets For Husband in ECS Kummerfield T10 Tournament
शरान्या सदारंगानी - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट इतिहास में ऐसा नजारा शायद ही कभी पहले देखने को मिला हो जब, पति गेंदबाजी कर रहा हो और पत्नी विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाल रही हो। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी-10 लीग।

Trending Videos
Wife Sharanya Sadarangani Keeps Wickets For Husband in ECS Kummerfield T10 Tournament
शरान्या सदारंगानी - फोटो : सोशल मीडिया

जब केएसवी क्रिकेट क्लब की ओर खेलने वाली महिला क्रिकेटर शरान्या सदारंगानी मैदान पर अपने पति की जगह विकेटकीपिंग करती नजर आईं। दरअसल, भारतीय मूल की शरान्या सदारंगानी टी-10 क्रिकेट लीग में पुरुषों संग खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Sharanya Sadarangani Keeps Wickets For Husband in ECS Kummerfield T10 Tournament
शरान्या सदारंगानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस टी-10 लीग में पीएसपी के खिलाफ मैच के दौरान केएसवी क्रिकेट क्लब की ओर से वह खेल रहीं थीं। सेमीफाइनल के दौरान शरान्या के पति फिन सदारंगानी ने विकेटकीपिंग छोड़कर गेंदबाजी करने की ठानी तो पत्नी क्रिकेटर शरान्या विकेटकीपर बन गईं।

Wife Sharanya Sadarangani Keeps Wickets For Husband in ECS Kummerfield T10 Tournament
शरान्या सदारंगानी - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर विकेटकीपर शरान्या ने गजब का कौशल दिखाया। भले ही उनके पति ने अपने ओवर में 16 रन लुटा दिए, लेकिन शरान्या ने उन तीन गेंदों को भलि-भांति कलेक्ट किया, जो बल्लेबाज खेल नहीं  पाए। गौरतलब है कि शरान्या और फिन ने एक दूसरे के साथ लव मैरिज की है।

विज्ञापन
Wife Sharanya Sadarangani Keeps Wickets For Husband in ECS Kummerfield T10 Tournament
शरान्या सदारंगानी - फोटो : सोशल मीडिया

यह शादी भी अपने आप में खास है। अमूमन लड़की ही शादी के बाद अपना सरनेम बदलती है, लेकिन यहां फिन ने ही अपने नाम के पीछे सदारंगानी सरनेम जोड़ लिया। शरान्या साल 2012 में कर्नाटक अंडर-19 टीम की ओर से भी खेल चुकी हैं जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति भी टीम का हिस्सा रहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed