फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIvIND: आखिर क्यों भावुक हो गए थे अजिंक्य रहाणे, एंटिगा टेस्ट के हफ्ते भर बाद खोला राज

Fri, 30 Aug 2019 05:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 30 Aug 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
WIvIND: Ajinkya Rahane was very emotional after smashing test ton
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे के बल्ले से दो साल शतक निकला। उन्होंने पहली पारी में 81 और दूसरी पारी में 102 रन बनाए। अब सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट से पहले रहाणे ने अपनी उस पारी के बाद अपनी मनोदशा को लेकर खुलासा किया है। बकौल रहाणे वह एंटिगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद भावुक हो गए थे।

WIvIND: Ajinkya Rahane was very emotional after smashing test ton
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social Media

10वां शतक बनाने में 2 साल लग गए 

रहाणे ने सबीना पार्क मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया को बताया, 'वह थोड़ा भावुक क्षण था। मैं समझता हूं कि 10वां शतक विशेष था। मैं किसी तरह के सेलिब्रेशन के बारे में नहीं सोच रहा था, वह अपने-आप मेरे अंदर से निकला। मुझे 10वां शतक बनाने में दो साल का समय लग गया।'

WIvIND: Ajinkya Rahane was very emotional after smashing test ton
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

रहाणे ने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि मेरे लिए प्रक्रिया बहुत मायने रखती है। हर सीरीज से पहले तैयारी जरूरी है। मैं दो साल के दौरान यही कर रहा था और इसलिए मेरे लिए यह शतक बहुत महत्वपूर्ण था।' पहली पारी में जब रहाणे बल्लेबाजी करने आए तब भारतीय टीम का स्कोर 25/3 था और दूसरे में उसे बढ़त बनाने की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
WIvIND: Ajinkya Rahane was very emotional after smashing test ton
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

व्यक्तिगत रूप से खास थी पारी 

रहाणे ने कहा, 'हम दबाव में थे (पहली पारी में)। मुझे लगा कि वेस्ट इंडीज ने उस दिन पूरे सत्र में अच्छी गेंदबाजी की। वहां मेरे पास अपनी टीम के लिए कुछ खास करने का मौका था। मुझे लगता है कि उस स्थिति के कारण मैं अपने बारे में नहीं सोच रहा था क्योंकि उस साझेदारी को बनाना बहुत महत्वपूर्ण था। एक खिलाड़ी को रुकना पड़ेगा और बल्लेबाजी करनी पड़ेगी, हम इस चीज को जानते थे।'

विज्ञापन
WIvIND: Ajinkya Rahane was very emotional after smashing test ton
अजिंक्य रहाणे - फोटो : file photo

उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि वह पारी मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी कुछ खास थी क्योंकि हम जानते थे कि हम उस समय एक मुश्किल स्थिति में थे और मुझे खुशी है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया और दमदार वापसी करने में कामयाब रहे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed