Virat Kohli: विराट कोहली के रेस्तरां में भुट्टे की महंगी कीमत देखकर नाराज हुई महिला, फैंस ने लिया आड़े हाथ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक स्नेहा नाम की एक महिला ने भुट्टे की तस्वीर पोस्ट की। उसने बताया कि हैदराबाद स्थित वन8 कम्यून रेस्तरां में उन्हें इस डिश के लिए 525 रुपये देने पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक स्नेहा नाम की एक महिला ने भुट्टे की तस्वीर पोस्ट की। उसने बताया कि हैदराबाद स्थित वन8 कम्यून रेस्तरां में उन्हें इस डिश के लिए 525 रुपये देने पड़े। उन्होंने लिखा- आज वन8 कम्यून में इसके लिए 525 रुपये का भुगतान किया। इसके साथ उन्होंने रोने वाली इमोजी भी लगाई।
paid rs.525 for this today at one8 commune 😭 pic.twitter.com/EpDaVEIzln
— Sneha (@itspsneha) January 11, 2025
महिला का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर अन्य यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया। एक यूजर ने लिखा- ऑर्डर करने से पहले आपको यह पता था, इसलिए रोना बंद करें। एक यूजर ने आगे लिखा- पैसा माहौल, सेवा और सफाई के लिए है। वह आरामदायक कुर्सी, आस-पास अच्छे दिखने वाले अमीर लोग, बढ़िया क्रॉकरी। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- आपने इसके लिए पैसे नहीं दिए हैं, आपने यहां के माहौल के लिए पैसे खर्च किए हैं।
You paid for the “community” One8 has created :) ~ the people hanging around, the music, the vibe … coming from the high rent, higher than average staff salary, etc etc etc
— Akshay Chaturvedi (@Akshay001) January 12, 2025
You didn't pay for this. You paid for the vibes 🌝
— Wojak (@wojakcodes) January 11, 2025
Money is Ambience, Service & Cleanliness . That comfy chair, good looking rich ppl around, nice crockeries.
— Samiran Ghosh (@samiranghosh87) January 12, 2025
Isn’t it ?
Get the same thing in Thela for 30Rs.
Choice is Urs.