सब्सक्राइब करें

World Cup 2019 से पहले अफ्रीकी टीम के लिए खुशखबरी, फिट हो जाएंगे ये खतरनाक खिलाड़ी!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 May 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Dale Steyn, Rabada on track to play in team’s opener, says coach Gibson
डेल स्टेन, कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी - फोटो : अमर उजाला

30 मई से इंग्लैंड-वेल्स में शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए राहत भरी खबर है। अपने तेज गेंदबाजी की चोट से जूझ रही प्रोटियाज टीम के कोच को विश्वास है कि डेल स्टेन और कागिसो रबाडा उद्घाटन मैच से पहले फिट हो जाएंगे।

Trending Videos
World Cup 2019: Dale Steyn, Rabada on track to play in team’s opener, says coach Gibson
कागिसो रबाडा - फोटो : पीटीआई

स्टेन और रबाडा दोनों को चोट के कारण बीच में ही IPL छोड़कर जाना पड़ा था, लेकिन रबाडा ने दिल्ली के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट झटके थे। कोच ऑटिस गिब्सन ने कहा कि रबाडा और स्टेन दोनों को फिटनेस समस्या थी, लेकिन अब वे तेजी से फिट हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Dale Steyn, Rabada on track to play in team’s opener, says coach Gibson
ओटिस गिब्सन - फोटो : File
कोच गिब्सन ने यह भी दावा किया कि IPL फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी भी फिट हैं। उनकी पूरी टीम अलग-अलग थी, लेकिन अब सभी साथ-साथ है। टीम ने साथ में लंच/डिनर किया और विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी।
World Cup 2019: Dale Steyn, Rabada on track to play in team’s opener, says coach Gibson
विश्व कप के लिए घोषित टीम इंडिया

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि विश्व कप का उद्घाटन मैच 30 मई को ओवल के मैदान में मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ एक जून को ब्रिस्टल में खेलेगी। दो बार की विश्व चैंपियन भारत अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से साउथम्पटन में खेलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed