RCB Inning
187/2 (15 ov)
Rajat Patidar 48(15)*
Tim David 1 (1)
Mumbai Indians elected to bowl
{"_id":"684215da7237429e8f0ddbf3","slug":"world-test-championship-cycle-team-india-england-tour-cricket-team-leaves-from-mumbai-airport-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India England Tour: कप्तान गिल के साथ टीम इंडिया मुंबई से इंग्लैंड रवाना; मस्ती करते दिखे बुमराह-सिराज-कुलदीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India England Tour: कप्तान गिल के साथ टीम इंडिया मुंबई से इंग्लैंड रवाना; मस्ती करते दिखे बुमराह-सिराज-कुलदीप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात इंग्लैंड रवाना हुई। शुक्रवार करीब 2.40 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे सभी खिलाड़ी और टीम स्टाफ जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इंग्लैंड के सफर पर रवाना हो गए। एयरपोर्ट पहुंचे खिलाड़ियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। गेंदबाज बुमराह-सिराज-कुलदीप को मस्ती करते देखा गया।
इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो गई। मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होने वाली टीम की कमान इस बार शुभमन गिल संभाल रहे हैं। पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया में इस बार करुण नायर को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया इंग्लैंड में जो टेस्ट मैच सीरीज खेलने गई है, यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2025-27 का हिस्सा है।
Trending Videos
#WATCH | Indian Cricket Team leaves for England from Mumbai Airport.
विज्ञापनविज्ञापन
India will be touring England for the five-match Test series as part of the 2025-27 World Test Championship cycle. pic.twitter.com/CQG2hCMfWp — ANI (@ANI) June 5, 2025
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
- फोटो : ANI / अमर उजाला ग्राफिक्स
20 जून से लीड्स में खेला जाएगा पहला मुकाबला
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद बीते मई महीने में ही शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया। गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट में नए उपकप्तान हैं। इसके अलावा करुण नायर की आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर भी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। बीसीसीआई ने देर रात रवाना हो रहे खिलाड़ियों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इनमें खिलाड़ियों के अलावा कोच को भी आत्मविश्वास से लबरेज देखा गया।

— BCCI (@BCCI) June 5, 2025
शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान गिल और कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से क्या कहा?
पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले एक प्रेस वार्ता के दौरान कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'मुझे कप्तान बनाया गया है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए तैयार हूं।' उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम को अंतिम रूप देने पर भी जल्द फैसला लेगा। अभी हमारे पास समय है। हमारे पास अनुभवी गेंदबाज भी हैं। जसप्रीत बुमराह की फिटनेस से जुड़े सवाल को लेकर कोच गौतम गंभीर ने कहा, बुमराह को रिप्लेस करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन हमारे पास और भी गेंदबाज हैँ। हमने अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि वह कौन से मैच से खेलना शुरू करेंगे।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: दौरे से पहले बोले कोच गंभीर- चार नंबर पर फैसला बाकी, नायर के चयन ने बताई घरेलू किक्रेट की अहमियत